Maharashtra Political Crisis
Maharashtra Political CrisisSocial Media

Maharashtra Political Crisis! आज 50 पार पहुंच सकता है एकनाथ शिंदे गुट का आंकड़ा: सूत्र

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के खेमे में शिवसेना विधायकों की संख्या 50 को पार करने की उम्मीद है।

राज एक्सप्रेस। महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की पावर बढ़ती जा रही हैं। असम (Assam) के गुवाहाटी में डेरा डाले शिवसेना के 37 बागी विधायकों (Shiv Sena MLA) ने महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल (Narhari Jirwal) को पत्र भेजा है, जिसमें कहा गया है कि, एकनाथ शिंदे सदन में उनके नेता रहेंगे। इस बीच सूत्रों का दावा है कि, एकनाथ शिंदे के खेमे में शिवसेना के विधायकों की संख्या 50 से अधिक हो सकती है, क्योंकि आज और विधायकों के गुवाहाटी पहुंचने की संभावना है।

एकनाथ शिंदे ने विधानसभा उपाध्यक्ष को भेजा पत्र:

बता दें कि, एकनाथ शिंदे ने गुरुवार शाम को विधानसभा उपाध्यक्ष को शिवसेना के 37 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र भेजा है। शिवसेना के ये सभी बागी विधायक शिंदे के साथ गुवाहाटी के एक होटल में डेरा डाले हुए हैं। पत्र में यह भी सूचित किया गया कि, सुनील प्रभु के स्थान पर शिवसेना विधायक भरत गोगावले को विधायक दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है।

एकनाथ शिंदे ने किया पलटवार:

वहीं, एकनाथ शिंदे ने प्रभु द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं होने के लिए अपने गुट के विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वालों पर भी पलटवार करते हुए दावा किया कि, व्हिप केवल विधायी कार्यों के लिए लागू होता है।

शिंदे ने ट्वीट कर कही यह बात:

एकनाथ शिंदे ने ट्वीट करते हुए कहा, "आप किसे धमकी देने की कोशिश कर रहे हैं? हम आपकी चालबाजियों को जानते हैं और कानून को भी समझते हैं। संविधान की 10वीं अनुसूची के अनुसार, व्हिप विधायी कार्यों के लिए लागू होता है न कि, किसी बैठक के लिए।"

शिंदे ने कहा, "हम इसके बजाय आपके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं क्योंकि आपके पास (विधायकों की) पर्याप्त संख्या नहीं है, लेकिन फिर भी आपने 12 विधायकों का एक समूह बनाया है। हमें इस तरह की धमकियों से फर्क नहीं पड़ता।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com