एक्ट्रेस Kavita Chaudhry की हार्ट अटैक से मौत, उड़ान के IPS ऑफिसर कल्याणी सिंह किरदार से मिली थी फेम

Udaan Actress Kavita Chaudhry Passed Away : कविता चौधरी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया लेकिन एडमिट होते-होते तक उनकी हालात गंभीर हो गई थी, जिसके बाद उनकी सांसें थम गई।
Udaan Actress Kavita Chaudhry Passed Away
Udaan Actress Kavita Chaudhry Passed AwayRaj Express

हाइलाइट्स

  • एक्ट्रेस Kavita Chaudhry को उनके भाई ने दी मुखाग्नि।

  • अस्पताल में एडमिट होते ही हालात हुई गंभीर।

  • कैंसर से भी जूझ रही थी एक्ट्रेस Kavita Chaudhry

Udaan Actress Kavita Chaudhry Passed Away : मुंबई। उड़ान फेम कविता चौधरी की 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा कि, उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। दूरदर्शन पर आने वाला उनका शो उड़ान बहुत ही लोकप्रिय था। सीरियल में उन्होंने आईपीएस ऑफिसर कल्याणी सिंह का रोल बड़ी बखूबी से निभाया था। जिसके बाद उनको वर्दी में लोगों ने खूब पसंद किया था। घर-घर वो आईपीएस ऑफिसर कल्याणी के नाम से जानी जाने लागि थी। उनके निधन की खबर के बाद उनके प्रशंसकों गहरा सदमा लगा है।

एक्ट्रेस कविता चौधरी के भतीजे अजय सलाय ने बताया कि, कविता का निधन बीते दिन गुरूवार को रात 8- 8:30 को हो गया था, इस दौरान वो हॉस्पिटल में भर्ती थी। वो कैंसर से भी पीड़ित थी जिसका इलाज चल रहा था। उनको रात में अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया लेकिन एडमिट होते-होते तक उनकी हालात गंभीर हो गई थी, जिसके बाद उनकी सांसें थम गई। उनके भाई ने उनको मुखाग्नि दी है।

गौरतलब है कि, दूरदर्शन का लोकप्रिय उड़ान टेलीविजन शो 1989 से 1991 तक प्रसारित हुआ था। इस धारावाहिक की कहानी भी एक्ट्रेस Kavita Chaudhry ने लिखी थी। इस शो की निर्देशक भी वहीं थीं। इस शो की कहानी उनकी बड़ी बहन पुलिस अधिकारी कंचन चौधरी भट्टाचार्य के ऊपर थी। जिसका किरदार उन्होंने खुद बड़ी बखूबी से निभाया और लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com