आदित्य ठाकरे सहित 3 साथियों पर FIR
आदित्य ठाकरे सहित 3 साथियों पर FIRRAJ EXPRESS

आदित्य ठाकरे सहित 3 शिवसेना नेताओं पर FIR, उद्घाटन करने के मामले में BMC की कार्रवाई

BMC lodge FIR against Aditya Thakre and 2 Shivsena Workers : पुलिस ने आदित्य ठाकरे सहित 3 साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 149, 326 और 447 के तहत NM जोशी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है।

हाइलाइट्स :

  • शिवसेना की बढ़ी मुश्किलें।

  • आदित्य ठाकरे सहित 3 लोगों पर BMC ने करायी FIR

  • लोअर परेल में बने डेलिसल ब्रिज का किया था उद्घाटन।

(हिमांशु सिंह बघेल) मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना की मुश्किलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुंबई पुलिस ने आदित्य ठाकरे, सुनील शिंदे और सचिन अहीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने बिना परमिशन अवैध तरीके से लोअर परेल ब्रिज का उद्धाटन कर दिया था।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, गुरुवार (16 नवंबर) को आदित्य ठाकरे और उनके 2 साथियों ने लोअर परेल में डेलिसल ब्रिज (Delisle Bridge) का उद्घाटन कर दिया था। इधर ब्रिज का काम अधुरा होने के कारण बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन (BMC) ने कार्रवाई करते हुए आदित्य ठाकरे सहित 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करायी है। पुलिस ने तीनों नेताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 149, 326 और 447 के तहत NM जोशी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है।

BMC के अधिकारियों ने पुलिस से शिकायत की है कि पुल का काम अभी भी अधूरा है और पुल का उद्घाटन आदित्य ठाकरे और उनके दो साथियों ने पहले ही कर दिया।

आदित्य ठाकरे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि

यह सरकार स्वयं अवैध है। तो वो किसे अवैध घोषित कर रहे हैं। मेरे ट्वीट्स का ही परिणाम है कि उन्होंने जनता के लिए मेट्रो खोल दी है। यह मेरा विधानसभा क्षेत्र है। आगे उन्होंने कहा कि मैंने सिर्फ इतना कहा कि जो मुख्यमंत्री अवैध है, अनैतिक है, उनके पास जनता के लिए, ऐसी परियोजनाओं के लिए समय नहीं है।इसीलिए लोअर परेल में बने डेलिसल ब्रिज को हमने जनता के लिए खोला है। अगर वे मेरे खिलाफ मामला दर्ज कर रहे हैं, तो मैं इसके लिए तैयार हूँ। यह सब जनता के लिए है, मैं लोगों के लिए लड़ना जारी रखूंगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com