Govinda Joins Shiv Sena (ENS) : बॉलीवुड के कॉमेडी स्टार गोविंदा हुए एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल

Govinda Joins Shiv Sena : बॉलीवुड के कॉमेडी स्टार गोविंदा हुए एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना में शामिल। लोकसभा चुनाव लड़ने की चल रही है चर्चा।
Govinda Joins Shiv Sena (ENS)
Govinda Joins Shiv Sena (ENS)RE

हाइलाइट्स :

  • बॉलीवुड के कॉमेडी स्टार गोविंदा हुए शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिलाई सदस्यता

  • मुंबई की उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते है चुनाव

मुंबई। अभिनेता गोविंदा गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए। बताया जा रहा है शिंदे गुट वाली शिवसेना उन्हें मुंबई की उत्तर-पश्चिम सीट से लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतार सकती है। गोविंदा ने 2004 का आम चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा और मुंबई उत्तर से 50,000 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। हालाँकि बाद में उन्होंने अपने अभिनय करियर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले इस्तीफा दे दिया था।

शिवसेना सेना में शामिल होने के बाद दिग्गज अभिनेता ने कहा,

"मैं 2004 से 2009 तक राजनीति में था और वह 14वीं लोकसभा थी। यह एक अद्भुत संयोग है कि अब, 14 साल बाद, आज मैं फिर से राजनीति में आया हूं। मै मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नेतृत्व में और उनके साथ में फिल्म सिटी और मुंबई के भविष्य के लिए काम करता रहूँगा। इसके आलावा जो भी कार्य पार्टी मुझे सौपेगी मै उसे भी निभाउंगा।मैंने हमेशा कहा है कि पीएम मोदी एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं। हमने पिछले 2 वर्षों में महाराष्ट्र में उसी स्तर की प्रगति देखी है, जैसा हमने देश में पिछले 10 साल में देखा है। हम राज्य के सौंदर्यीकरण और कला और संस्कृति के विकास पर ध्यान केंद्रित करेंगे।"

Govinda Joins Shiv Sena (ENS)
Govinda Joins Shiv Sena (ENS)RE

बता दें कि इससे पहले बुधवार को गोविंदा ने शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के प्रवक्ता और पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े से भी मीटिंग की थी। इसके बाद से ही सियासी गलियारों में सुगबुगाहट शुरू हो गई थी कि गोविंद एक बार फिर राजनीति में वापसी करने जा रहे हैं। इसके के मद्देनजर उन्होंने शिवसेना शिंदे गुट की सदस्यता ले ली है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही उनकी सीट का ऐलान भी हो जाएगा। अटकले यह भी लगाई जा रही है कि गोविंदा के आलावा कपूर बेहेने करिश्मा और करीना कपूर भी शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हो सकती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com