CM एकनाथ शिंदे ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर फहराया तिरंगा
CM एकनाथ शिंदे ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर फहराया तिरंगाTwitter

महाराष्ट्रभर में देशभक्ति की गूंज, CM एकनाथ शिंदे ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर देशभर में लालकिले सहित जगह-जगह देश का झंडा यानि तिरंगा फहराया जाता है। सभी राज्यों की तरह ही महाराष्ट्र में भी मुख्यमत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) द्वारा तिरंगा फहराया गया।

महाराष्ट्र, भारत। हर साल 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। जैसा कि, सभी जानते हैं। इस दिन हमारे भारत का संविधान लोकतांत्रिक प्रणाली के साथ लागू किया गया था। यह दिन भी भारत के नागरिकों के लिए गौरवान्वित करने वाला है। इस साल हम भारत का 74वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। हर साल की तरह ही इस साल भी देशभर में लालकिले सहित जगह-जगह देश का झंडा यानि तिरंगा फहराया जाता है। सभी राज्यों की तरह ही महाराष्ट्र में भी मुख्यमत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) द्वारा तिरंगा फहराया गया। साथ ही भारतीय राष्ट्रगान यानी “जन गण मन” का भावपूर्ण प्रदर्शन किया गया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण :

दरअसल, हर साल देशभर में 15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस और 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस के दिन सभी राज्य के महाराष्ट्र ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रगान गाते हैं। उनके साथ इस जगह कई अन्य नेतागण भी मौजूद रहते हैं। इसी तर्ज पर आज गुरुवार को भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमत्री 'एकनाथ शिंदे' ने कई नेतागण की उपस्थिति में मुंबई के शिवाजी पार्क और अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया। यहां पर मौजूद सभी लोगों ने राष्ट्रगान गया। इसके बाद मुख्यमत्री एकनाथ शिंदे ने यहां मौजूद सभी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कई बड़ी बातें कहीं।

मुख्यमत्री एकनाथ शिंदे का संबोधन :

एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दी। साथ ही उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा,

"हमारा महाराष्ट्र दुनिया भर में देश की प्रगति का पताका फहराने में सबसे आगे है। आज भारत विश्व में एक मजबूत और प्रगतिशील राष्ट्र है विविधताओं से भरा महाद्वीप भारत दुनिया के लिए कुतूहल का विषय बना हुआ है। दुनिया भर की भारत के अग्रणी राज्य महाराष्ट्र मैं बहुत रूचि है। आधुनिक भारत के निर्माण में महाराष्ट्र का भी बहुत बड़ा योगदान है। देश के प्रगति ग्राफ में महाराष्ट्र का बड़ा हिस्सा है, इसलिए हमारे महाराष्ट्र को देश का ग्रोथ इंजन कहा जाता है। हमें इस बात की भी खुशी है कि, महाराष्ट्र से दुनिया भर में देश की प्रगति का परचम लहराने में सबसे आगे है। हमें देश की प्रगति के लिए सभी मोर्चों पर एकजुट होना होगा। कृषि शिक्षा स्वास्थ्य उद्योग अधोसंरचना जो आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों के घटकों के साथ-साथ हमें देश के समृद्ध संसाधनों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए 70 को संवेदनशील बनाना पड़ेगा।"

एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र मुख्यमत्री और RSS नेता

गौरतलब है कि, गणतंत्र दिवस के मौके पर महाराष्ट्र में मुंबई के अलावा नागपुर में भी RSS के मुख्यालय पर तिरंगा फहराया गया। यहां, RSS नागपुर महानगर के सहसंघचालक श्रीधर गाडगे द्वारा राष्ट्रीय तिरंगा फहराया गया। इसके अलावा पूरे महाराष्ट्र के प्रत्येक शहर में तिरंगा लहराता नज़र आया। साथ ही पूरा महाराष्ट्र देशभक्ति गीतों की गूंज से देशभक्ति में डूबा नजर आया।

winpc

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com