उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को CM पुष्‍कर ने किया संबोधित
उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को CM पुष्‍कर ने किया संबोधितRaj Express

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 को CM पुष्‍कर सिंह धामी ने किया संबोधित

उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई रोड शो में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 को संबोधित किया और संबोधन में कही ये बातें...

हाइलाइट्स :

  • CM पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 को संबोधित किया

  • महाराष्ट्र और उत्तराखण्ड एक-दूसरे का पूरक है: CM पुष्कर सिंह धामी

  • CM पुष्कर ने कहा, उत्तराखण्ड में उद्योग लगाने के लिए अनुकूल वातावरण है

महाराष्‍ट्र, भारत। उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज साेमवार को महाराष्‍ट्र के मुंबई में रोड शो के दौरान उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 को संबोधित किया।

CM पुष्कर सिंह धामी ने मुंबई रोड शो में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 को संबोधित कर कहा- मैं आप सभी लोगों का देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित इस रोड शो में दिल की गहराइयों से स्वागत करता हूं। जब मुंबई की आधुनिकता और उत्तराखण्ड की संस्कृति का संगम होता है तो एक अनूठा रूप बनता है। हमारे यहां संभावनाएं हैं, हमारे पास लैंड की कोई कमी नहीं है। आपके लिए सरल पॉलिसी बनाई गई है।

महाराष्ट्र और उत्तराखण्ड एक-दूसरे का पूरक है। एक देश का दिमाग चलाता है और एक दिल धड़काता है। प्रधानमंत्री जी के देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए उत्तराखण्ड भी कार्य कर रहा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

  • उत्तराखण्ड में उद्योग लगाने के लिए अनुकूल वातावरण है। हम लोग आप सभी को आमंत्रित करने के लिए आए हैं। आपके बीच में आने से पहले हम सभी पॉलिसी बना कर आए हैं। आपके बीच से जो सुझाव आयेंगे उन्हें भी अमल में लाया जाएगा।

  • हमारा उद्देश्य सिर्फ आपको आमंत्रित करना नहीं है, बल्कि आपके सहयोगी के रूप में काम करना है। आपके उद्योग चलते रहें, उसके लिए सरकार भी आपके साथ कार्य करेगी।

  • आप सभी के बीच से जब लोग उत्तराखण्ड में उद्योग लगाएंगे तो लोगों को भी पहाड़ों पर रोजगार मिलेगा। सिंगल विंडो सिस्टम पर व्यवहारिक रूप से काम हो इसके लिए हम काम कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co