एक रासायनिक गोदाम में भभकी भीषण आग
एक रासायनिक गोदाम में भभकी भीषण आगRaj Express

महाराष्ट्र: ठाणे जिले के भिवंडी रहनल गांव में एक रासायनिक गोदाम में भभकी भीषण आग

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी रहनल गांव में एक रासायनिक गोदाम में आग लग गई है। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

हाइलाइट्स :

  • महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी रहनल गांव में आगजनी की घटना

  • भिवंडी रहनल गांव में एक गोदाम में लगी भीषण आग

  • सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची

महाराष्ट्र, भारत। महाराष्ट्र राज्‍य से आगजनी की घटना सामने आई है कि, यहां ठाणे जिले के भिवंडी रहनल गांव में एक गोदाम में भीषण आग लग गई है।

रासायनिक गोदाम में लगी आग :

बताया जा रहा है कि, महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी रहनल गांव में एक रासायनिक गोदाम में आग लग गई है। गोदाम में लगी आग बहुत ही विकराल रूप से लगी है। दूर से ही आग की बड़ी-बड़ी लपटों के साथ काले धुएं का गुबार नजर आ रहा है। इस दौरान गोदाम में भीषण आग भभके जाने के बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। आग के बारे में जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ि‍यां आग बुझाने के लिए घटनास्‍थल पर रवाना हुई है।

आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद :

इस दौरान महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी रहनल गांव में रासायनिक गोदाम में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग पर काबू किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, आग की घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है।

भिवंडी रहनल गांव में रासायनिक गोदाम में आग लगने का कारण क्‍या है, फिलहाल इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। आग की घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co