Baba Siddique Resigns: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने आज गुरुवार (8 फरवरी) पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरीए दी है।
पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफाRE

हाइलाइट्स-

  • लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है।

  • महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा।

  • बाबा सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी।

Baba Siddique Resigns: महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने आज गुरुवार (8 फरवरी) पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरीए दी है। सिद्दीकी ने कहा कि मैं जब युवा था तो कांग्रेस का दामन पकड़ा था और आज 48 साल बाद पार्टी छोड़ रहा हूं।

बाबा सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर कही यह बात:

बता दें कि, बाबा सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, "मैं एक युवा किशोर के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ और यह 48 वर्षों तक चलने वाली एक महत्वपूर्ण यात्रा रही है। आज मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (INC) की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं। ऐसा बहुत कुछ है, जिसे मैं व्यक्त करना चाहता हूं, लेकिन जैसा कि कहा जाता है कि कुछ चीजें अनकही ही रह जाएं तो बेहतर है. मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जो इस यात्रा का हिस्सा रहे हैं।"

वहीं, इससे पहले 14 जनवरी को मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हो गए थे। इसके बाद से ही कयास लगाए जाने लगे थे कि जल्द ही बाबा सिद्दीकी भी पार्टी छोड़ने का फैसला ले सकते हैं। हालांकि उस दौरान उन्होंने इसे केवल कयास बताया था। लेकिन आज उन्होंने खुद ही पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com