'हैं तैयार हम' रैली पर नेताओं का बयान
'हैं तैयार हम' रैली पर नेताओं का बयानRE

'हैं तैयार हम' रैली पर नेताओं का बयान, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा- ये देश के लिए गौरव का दिन है

आज कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर आज "हैं तैयार हम" विशाल रैली की शुरुआत करेगी। वहीं, "हैं तैयार हम" रैली पर कई नेताओं का बयान सामने आया है।

हाइलाइट्स-

  • 'हैं तैयार हम' रैली पर कई नेताओं ने जारी किया है बयान।

  • कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा- ये देश के लिए गौरव का दिन है।

नागपुर, महाराष्ट्र। कांग्रेस का आज गुरुवार को 138वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर कांग्रेस 2024 लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के गढ़ नागपुर में आज एक विशाल रैली के जरिए अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। ये रैली "हैं तैयार हम" के नाम से होगी। वहीं, "हैं तैयार हम" रैली पर कई नेताओं का बयान सामने आया है। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा- ये देश के लिए गौरव का दिन है।

कन्हैया कुमार ने कही यह बात:

'हैं तैयार हम' रैली पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि, "ये देश के लिए गौरव का दिन है। कांग्रेस का ये 139वां स्थापना दिवस है। ये हम सब भारतीयों का इतिहास है। हमारा चाहे राजनीतिक पृष्टभूमि हो या ना हो लेकिन अगर हम भारत देश में पैदा हुए हैं तो इस बात को हम गर्व से स्वीकार करते हैं कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई और उसके बाद देश के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।"

सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान:

'हैं तैयार हम' रैली पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि, "आज कांग्रेस की स्थापना दिवस है, इस संदर्भ में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता आज यहां पर आए हुए हैं। कांग्रेस की विचारधारा ऐसी है कि यह कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैली हुई है।"

पवन खेड़ा ने कही यह बात:

'हैं तैयार हम' रैली पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि, "नागपुर एक ऐतिहासिक जगह है, कांग्रेस की जड़े यही से मजबूत हुई, यही से उत्पन्न हुई और यही से आगे बढ़ी। कांग्रेस के संगठन में महाराष्ट्र और नागपुर का बहुत बड़ा योगदान है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com