पांच घंटे तक बर्तन में फंसा रहा तेंदुए का सिर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, वीडियो वायरल

Leopard Head Stuck In Pot For Five Hours : घटना धुले के शिवारा गांव की है। वन विभाग के अधिकारी पशुचिकित्सक के साथ मौके पर पहुंचे थे।
Leopard Head Stuck In Pot
Leopard Head Stuck In Pot Raj Express

हाइलाइट्स :

  • वन विभाग ने तेंदुआ को कराया रेस्क्यू।

  • पशु चिकित्सकों ने तेंदुए को किया ट्रैंक्विलाइज़र।

Leopard Head Stuck In Pot For Five Hours : महराष्ट्र। धुले जिले के एक गांव में नर तेंदुआ का सिर धातु के बर्तन में फंस गया। इसके कारण कई घंटों तक तेंदुआ संगर्ष करता रहा। ग्रामीणों द्वारा जब इसकी सूचना वन विभाग को दी तो तेंदुआ का रेस्क्यू किया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। RFO सविता सोनावणे ने बताया कि, नर तेंदुए को धातु के बर्तन में अपना सिर फंसाकर पांच घंटे बिताने पड़े, बाद में वन विभाग ने उसे बचा लिया। तेंदुआ फिलहाल स्वस्थ है।

नर तेंदुए ने पीने का पानी रखने वाले धातु के बर्तन में अपना सिर फंसा लिया था। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, तेंदुए ने अपना सिर एक धातु के बर्तन में फंसा रखा है। वन विभाग के अधिकारियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए का रेस्क्यू किया।

यह घटना धुले के शिवारा गांव की है। वन विभाग के अधिकारी पशुचिकित्सक के साथ मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सकों ने तेंदुए को पहले ट्रैंक्विलाइज़र किया फिर उस बर्तन को बड़ी सावधानी से बिना तेंदुआ को नुक्सान पहुंचाए हटा दिया गया। इस बर्तन को मशीन की मदद से हटाया गया था। रेस्क्यू के बाद वन अधिकारी तेंदुए को पिंजरे में बंद करके ले गए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com