महाराष्ट्र डिप्टी CM को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, मिली 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

The Person who Threatened Maharashtra Deputy CM Arrested : मुंबई की सांताक्रूज पुलिस स्टेशन ने आरोपी योगेश सावंत को महाराष्ट्र डिप्टी CM को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
महाराष्ट्र डिप्टी CM को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
महाराष्ट्र डिप्टी CM को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तारRaj Express

हाइलाइट्स

  • सांताक्रूज पुलिस ने महाराष्ट्र डिप्टी CM को धमकी देने वाले को किया गिरफ्तार।

  • युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया था वीडियो साझा।

Threatened Maharashtra Deputy CM : मुंबई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेन्द्र फड़णवीस के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने वाले को गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही आरोपी को अदालत में भी पेश किया था जहाँ से कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भजे दिया है।

मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, मुंबई की सांताक्रूज पुलिस स्टेशन ने आरोपी योगेश सावंत को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

दरअसल, अधिकारियों ने यहां गुरुवार को इस पर जानकारी देते हुए बताया कि सांताक्रूज पुलिस ने यूट्यूब साक्षात्कार के दौरान डिप्टी सीएम फडणवीस को कथित तौर पर हत्या की धमकी दी थी। अधिकारी ने बताया कि, वीडियो कथित तौर पर यूट्यूब चैनल गावरान विश्लेषक द्वारा जारी किया गया और बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया मंच पर साझा किया जा रहा है। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के शहर पदाधिकारी अक्षय पनवेलकर की शिकायत पर मंगलवार शाम को सांताक्रूज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पनवलकर की शिकायत पर सांताक्रूज पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

शिकायत में कहा गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा साक्षात्कार में फडणवीस के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया और उनकी हत्या करने की धमकी दी गई। शिकायत के अनुसार मंगलवार शाम को जब शिकायतकर्ता फेसबुक ब्राउज कर रहा था, तो टेप पर साक्षात्कारकर्ता उपमुख्यमंत्री को मारने के बारे में बयान दे रहा था। साथ ही इस बार उन्होंने दो समुदाय के बीच विवाद होने का बयान दिया था। यह वीडियो यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर वायरल हो गया। इसे फेसबुक पर 'योगेश सावंत 7796' नाम के यूजर ने अपलोड किया था। साथ ही इस वीडियो को एक यूजर ने ट्विटर पर अपलोड किया है। इसके चलते डिप्टी सीएम फड़णवीस को जान से मारने की धमकी देने और दो समुदायों के बीच नफरत पैदा करने वाला बयान देने की शिकायत दर्ज की गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com