राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू Raj Express

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 145वें कोर्स की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज पुणे के खड़कवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 145वें कोर्स की पासिंग आउट परेड में पहुंची और परेड की समीक्षा की।

हाइलाइट्स :

  • महाराष्ट्र के चार दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

  • खड़कवासला में राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 145वें कोर्स की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की

  • सभी महिला कैडेट्स भविष्य में देश का और NDA का नाम नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी: राष्ट्रपति

महाराष्ट्र, भारत। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुरूवार को कई कार्यक्रमों में शामिल होगी, जिसके लिए वे महाराष्‍ट्र दौरे पर है। इस दौरान उन्‍होंने पुणे के खड़कवासला में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 145वें कोर्स की पासिंग आउट परेड में पहुंची और परेड की समीक्षा की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- भारत माता के महान सपूत, मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित, शहीद अरूण खेत्रपाल के नाम पर National Defence Academy के parade ground का नाम रखा गया है। इस नामकरण के मूल में National Defence Academy की वह आदर्शवादी सोच है जो मातृभूमि के लिए सब कुछ न्योछावर कर देने के लिए प्रेरित करती है। आज पहली बार NDA की passing out parade में महिला cadets ने marching contingent के रूप में हिस्सा लिया है। यह दिन सही अर्थों में ऐतिहासिक है। मुझे विश्वास है कि सभी महिला cadets भविष्य में देश का और NDA का नाम नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।

इस Academy से pass out होने वाले सभी अधिकारी देश की अथक सेवा में समर्थ हैं। NDA से प्राप्त किए गए प्रशिक्षण और जीवन-मूल्य आपको जीवन में आगे बढ़ने में सदैव मदद करते हैं। आप सब हमेशा ‘राष्ट्र सर्वोपरि है’ की भावना के साथ कार्य करते हैं। भारत की शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए उसकी सीमाओं की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा आवश्यक है। हम ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की परंपरा को मानते हैं, परंतु हमारी सेनाएँ देश की एकता और अखंडता पर चोट पहुँचाने वाली किसी भी बाहरी या भीतरी स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं और तत्पर हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

इस मौके पर राष्‍ट्रपति द्वारा 5वीं बटालियन की नई बनाई जाने वाली एक इमारत का शिलान्यास भी किया जाएगा।

बता दें कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाराष्ट्र के चार दिवसीय दौरे पर है। तो वहीं, 1 दिसंबर को राष्ट्रपति पुणे में सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज, पुणे को राष्ट्रपति ध्वज प्रदान करेंगी। वह आर्म्ड़ फोर्सेस कम्प्यूटेशनल मेडिसिन सेंटर 'प्रज्ञा' का भी वर्चुअली उद्घाटन करेंगी। उसी दिन, वह नागपुर में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, नागपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह का उद्घाटन करेंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com