उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान अब महेन्द्र भट्ट के हाथ
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान अब महेन्द्र भट्ट के हाथ Social Media

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान अब महेन्द्र भट्ट के हाथ, कौशिक की छुट्टी

उत्तराखंड में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की कमान कौन संभालेगा, इसका आज ऐलान हो गया है और इस पद की कमान महेंद्र भट्ट को सौंपी गई है।

उत्‍तराखंड, भारत। उत्‍तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष बदले जा चुके है और अब राज्‍य में पार्टी के इस पद की कमान किसको दी गई है, इस बारे में आज शनिवार को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम सामने आ गया है।

महेंद्र भट्ट को प्रदेश की कमान सौंपी :

इस दौरान केंद्रीय नेतृत्व द्वारा महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्‍यक्ष की कमान सौंपी गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने महेन्द्र भट्ट को भाजपा उत्तराखंड का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड में नए पार्टी अध्यक्ष का ऐलान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा 30 जुलाई को एक चिट्ठी जारी कर किया गया है, जिसमें लिखा, "बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।"

पत्र में लिखा :

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से भी इस पत्र को अपने ट्वीटर अकाउंट पर ट्वीट जारी कर दिया गया है, इस पत्र में लिखा है- राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड में महेंद्र भट्ट को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है, ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

मदन कौशिक की हुई छुट्टी :

बता दें कि, इससे पहले उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष की कमान मदन कौशिक संभाल रहे थे, अब उन्‍हें इस पद से छुट्टी दी गई है और महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि, महेंद्र भट्ट ने विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, जिसमें उनकी हार हो गई थी। चुनाव में हार के बावजूद भी बीजेपी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। वैसे महेंद्र भट्ट 2 बार बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं और उनकी बीजेपी संगठन में मजबूत पकड़ होने के अलावा गढ़वाल और कुमाऊं में वो लोकप्रिय हैं। यह सब समीकरणों को ध्यान में रखते हुए बीजेपी हाईकमान ने उन्‍हें उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष की कमान सौंपी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com