हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा
हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसाSocial Media

हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा: चलती बस, ट्रक और जीप पर पत्थरों की बरसात, भागकर बचाई जान

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) से एक बड़ी खबर सामने आई है। मनाली-चंडीगढ़ एनएच-21 पर पंडोह के पास पहाड़ी से पत्थर आने से सड़क यातायात के लिए पूरी तरह से बाधित हो गया है।

शिमला, भारत। इन दिनों देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही तेज बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, मंडी जिले में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश कहर बनकर सामने आई है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त:

खबर है कि, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बुधवार रात से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है। बारिश के कारण नाले-खड्डें उफान पर है। मनाली-चंडीगढ़ एनएच-21 पर पंडोह के पास पहाड़ी से पत्थर आने से सड़क यातायात के लिए पूरी तरह से बाधित हो गया है। पहाड़ी से पत्थर आने से एक जीप इसकी चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई है।

जैसे ही लोगों को पत्थर गिरने का पता चला, तो सभी गाड़ियों को वहीं पर छोड़कर सुरक्षित स्थान की तरफ भाग निकले। समय रहते सभी सुरक्षित निकल आए।

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन:

वहीं, हिमाचल प्रदेश के मंडी और कुल्लू जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान भूस्खलन होने से राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर यातायात बाधित हो गया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता पंडोह ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने भूस्खलन के बारे में बात करते हुए बताया कि, मंडी से सात किलोमीटर की दूरी पर भूस्खलन हुआ, जिससे एनएच-21 पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया है।

एनएच बंद होने से यातायात के दूसरे सड़क मार्ग भेजा जा रहा है। एस.पी. मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि, सड़क मार्ग बंद हुआ है। उधर, सुकेती खड्ड का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थित उत्पन्न हो गई है। कई जगह पर सड़क मार्गों पर भूस्खलन होने की सूचना मिल रही है।

एसपी ने की लोगों से अपील:

इस मामले को लेकर एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने लोगों से अपील की है कि, हाईवे पर सफर करने वाले अभी अपनी यात्रा को टाल दें, क्योंकि हाईवे बहाली के अभी आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com