अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के बीच मालाबार अभ्यास

भारतीय नौसेना, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के साथ चार दिन के मालाबार अभ्यास में हिस्सा ले रही है।
अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के बीच मालाबार अभ्यास
अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के बीच मालाबार अभ्यासSocial Media

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के साथ चार दिन के मालाबार अभ्यास में हिस्सा ले रही है। इस वर्ष मालाबार अभ्यास की मेजबानी अमेरिकी नौसेना कर रही है और यह आज से शुरू होकर 29 अगस्त तक पश्चिमी प्रशांत महासागर में होगा।

मालाबार अभ्यास की शुरुआत 1992 में अमेरिका और भारतीय नौसेना के बीच हुई थी। वर्ष 2015 में जापान भी इसमें स्थाई सदस्य के रूप में शामिल हुआ और वर्ष 2020 में ऑस्ट्रेलियाई नौसेना को भी इसका हिस्सा बनाया गया। मालाबार अभ्यास के इस वर्ष 25 साल पूरे हो रहे हैं, इसलिए इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भारतीय नौसेना की ओर से आईएनएस शिवालिक और आईएनएस कदम तथा टोही विमान पी 8 आई इस अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय दल का नेतृत्व पूर्वी नौसैनिक बेड़े के प्रमुख रीयर एडमिरल तरुण सोबती कर रहे हैं। अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के प्रमुख युद्ध पोत भी अभ्यास में शामिल होंगे।

इस अभ्यास के दौरान तीनों नौसेनाएं सतह, हवा और पनडुब्बी से किए जाने वाले हमलों से निपटने के गुर सीखेंगी। इस अभ्यास का उद्देश्य चारों नौसेनाओं के बीच सामंजस्य और अनुभव का आदान प्रदान करना है। यह अभ्यास खुले, मुक्त और समावेशी हिंद महासागर के प्रति चारों देशों के साझा विजन का भी उदाहरण है। अभ्यास के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com