Maldives MP Controversial Statement
Maldives MP Controversial StatementRaj Express

Maldive MP की Lakshadweep पर टिप्पणी, भारत में विरोध, सरकार को जारी करना पड़ा बयान, जानिए क्या है मामला?

Maldives MP Controversial Statement : प्रधानमंत्री ने लक्षद्वीप यात्रा की थी जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर की। इन तस्वीरों की तुलना कई सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर मालदीव के बीच से की गई थी।

हाइलाइट्स :

  • बॉलीवुड के कई अभिनेताओं ने किया विरोध।

  • पीएम मोदी ने की थी लक्ष्यद्वीप की यात्रा।

  • मालदीव सांसद जाहिद रमीज के पोस्ट पर विवाद।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप पर यात्रा देश में तो चर्चा का विषय थी ही अब यह विदेशों में भी चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने लक्षद्वीप यात्रा की थी जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर की। इन तस्वीरों की तुलना कई सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर मालदीव के बीच से की गई। मुद्दा तब बना जब पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर मालदीव के सांसद जाहिद रमीज ने ऐक्स पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने कहा था कि, क्या मालदीव और भारत के बीच प्रतिस्पर्धा हो सकती है।

यह मामला इतना बढ़ गया कि, मालदीव सरकार को बयान जारी करना पड़ा। मालदीव सरकार ने बयान जारी कर कहा, "मालदीव सरकार विदेशी नेताओं और उच्च पदस्थ व्यक्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपमानजनक टिप्पणियों से अवगत है। ये राय व्यक्तिगत हैं और मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं... इसके अलावा, सरकार के संबंधित अधिकारी ऐसी अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे।"

मालदीव के सांसद जाहिद रमीज ने ऐक्स पर ट्वीट किया था कि, चाल बढ़िया है, हालाँकि, हमसे प्रतिस्पर्धा करने का विचार भ्रामक है। वे (भारत) हमारे द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवा कैसे प्रदान कर सकते हैं? वे (लक्ष्यद्वीप के तट) इतने साफ़ कैसे हो सकते हैं? कमरों में स्थायी गंध सबसे बड़ी परेशानी होगी।

किस अभिनेता ने क्या दी प्रतिक्रया :

लक्षद्वीप के सुंदर, स्वच्छ और आश्चर्यजनक समुद्र तटों पर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को देखना बहुत अच्छा है, और सबसे अच्छी बात यह है कि ये हमारे भारत में हैं।
सलमान खान
मालदीव की प्रमुख सार्वजनिक हस्तियों द्वारा भारतीयों पर घृणित और नस्लवादी टिप्पणियाँ की गईं। आश्चर्य है कि, वे ऐसा उस देश में कर रहे हैं जो उन्हें सबसे अधिक संख्या में पर्यटक भेजता है। हम अपने पड़ोसियों के प्रति अच्छे हैं लेकिन हमें ऐसी बेवजह की नफरत क्यों ही बर्दाश्त करनी चाहिए? मैंने कई बार मालदीव का दौरा किया है और हमेशा इसकी प्रशंसा की है, लेकिन गरिमा पहले है। आइए हम भारतीय द्वीपों का अन्वेषण करने का निर्णय लें और अपने स्वयं के पर्यटन का समर्थन करें।
अक्षय कुमार
गंध?? क्या!!! एक ही समुदाय से होने के बावजूद बड़े पैमाने पर मुस्लिम फोबिया से पीड़ित। लक्षद्वीप में 98 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है, मालदीव का के प्रमुख सार्वजनिक व्यक्ति का उन्हें बदबूदार और नीच कहना नस्लवाद और अज्ञान है। जाहिद, लक्षद्वीप की पूरी आबादी मुश्किल से 60 हजार लोगों की है, जिसका अर्थ है कि यह लगभग अछूता और अज्ञात प्राकृतिक द्वीप है। अधिकांश लोगों के लिए पर्यटन केवल गंदी विलासिता नहीं है, बल्कि यह प्रकृति की खोज और सबसे बढ़कर अछूते समुद्र तटों की सुंदरता का अनुभव और आनंद लेना है। इतने घटिया और अभद्र नस्लवादी होने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए।
कंगना रनौत

हालांकि, इस मामले पर अभिनेता अक्षय कुमार के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, ट्वीट के लिए धन्यवाद। मैं आपकी फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं। रिकॉर्ड के लिए, मेरे पास भारत, भारतीयों या प्रधानमंत्री के खिलाफ कुछ भी व्यक्तिगत नहीं है। मेरी भावनाएँ पिछले 5 वर्षों में - पूर्व शासन के साथ - हमारे राजनीतिक मामलों में बढ़ते भारतीय प्रभाव के संदर्भ में व्यक्त की गईं थीं। इसके लिए मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी (टैग करते हुए) दोषी है। गलत मत समझो। सब कुछ फिल्मों की तरह नहीं चलता। हिसाब बराबर?

लक्षद्वीप अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहाँ के सुंदर समुद्री तट पर्यावरण प्रेमियों के साथ सैलानियों को भी काफी आकर्षित करती है। हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यहाँ के तटों पर कुछ समय व्यतीत किया। लक्षद्वीप दौरे की तस्वीर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, रोमांच को अपनाना चाहते हैं, उनके लिए लक्षद्वीप आपकी सूची में होना चाहिए। देखें इस दौरे की कुछ तस्वीरें।

Maldives MP Controversial Statement
PM Modi Lakshadweep Photo : रोमांच चाहते हैं तो लक्षद्वीप आपकी सूची में...कहते हुए पीएम ने शेयर की तस्वीरें

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com