मल्लिकार्जुन खड़गे ने फहराया झंडा
मल्लिकार्जुन खड़गे ने फहराया झंडाSocial Media

कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस पर एआईसीसी मुख्यालय में मल्लिकार्जुन खड़गे ने फहराया झंडा

दिल्‍ली के एआईसीसी मुख्यालय में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झंडा फहराया और अपने भाषण में कही यह बातें...

दिल्ली, भारत। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का आज 28 दिसंबर को स्थापना दिवस है, इस मौके पर दिल्‍ली के एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एआईसीसी मुख्यालय पहुंचकर झंडा फहराया।

भारत जोड़ो यात्रा से करोड़ों कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली :

इस दौरान एआईसीसी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपना भाषण दिया, जिसमें उन्‍होंने कहा- हमें कांग्रेस पार्टी को समावेशी बनाने के लिए युवाओं, महिलाओं, वंचित तबकों और बुद्धिजीवियों को हमारे साथ जोड़ना होगा...राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देशभर में करोड़ों कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली है।

कांग्रेस स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं-

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा भारत के लोगों की भलाई और प्रगति के लिए काम किया है। हम भारत के संविधान में निहित राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों में गारंटीकृत अवसर की समानता में दृढ़ता से विश्वास करते हैं। कांग्रेस स्थापना दिवस पर मेरी शुभकामनाएं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

तो वहीं, कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट पर वीडियो जारी करते हुए लिखा- स्‍थापना से लेकर आज तक कांग्रेस का मुख्य ध्येय सिर्फ राष्ट्रहित और जनसेवा ही रहा है। भारत का इतिहास जिस पार्टी के त्याग, समर्पण और सशक्त नेतृत्व क्षमता से अलंकृत है, वही पार्टी देश के सुनहरे भविष्य की फिर कहानी लिखेगी।

मुझे गर्व है, मैं ऐसे संगठन का हिस्सा हूं, जिसने हर परिस्थिति में सत्य, अहिंसा और संघर्ष का रास्ता चुना और अपना हर कदम हमेशा लोकहित में उठाया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

कांग्रेस स्‍थापना दिवस के अवसर पर सभी कांग्रेसजन को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे लिए आज का दिन बहुत ही गर्व और गौरव का दिवस है। कांग्रेस पार्टी की स्थापना को लंबा सफर तय करते-करते 137 वर्ष हो गए... 137 साल का त्याग, बलिदान, कुर्बानी का शानदार इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है।

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com