कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे हुए विजय
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे हुए विजयSocial Media

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे हुए विजय

कांग्रेस अध्यक्ष अब मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे। चुनाव के नजीजों में सबसे ज्‍यादा वोट मल्लिकार्जुन खड़गे को मिलेने पर उनकी जीत हुई है। दिल्ली में AICC कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल।

दिल्‍ली, भारत। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस का 24 साल बाद इतिहास बदला और अब कांग्रेस पार्टी के अध्‍यक्ष की कमान मल्लिकार्जुन खड़गे संभालेंगे। दरअसल, कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे भारी मतों से विजय हुए है। इसके बाद दिल्ली में AICC कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल देखा गया।

किसे मिले कितने वोट :

कांग्रेस पार्टी के अध्‍यक्ष चुनाव की मतगणना आज हुई, जिसमें सबसे अधिक वोट मल्लिकार्जुन खड़गे को प्राप्‍त हुए है।

  • मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की।

  • जबकि, शशि थरूर को करीब 1000 वोट मिले हैं।

कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की और शशि थरूर को करीब 1000 वोट मिले हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे 8 गुना ज्यादा वोटों से जीते हैं।

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी

तो वहीं, कांग्रेस अध्‍यक्ष चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री कहा, ''मैं मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का निर्वाचित अध्यक्ष घोषित करता हूं।''

शशि थरूर ने मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी :

इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर की ओर से कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी गई है। इस बारे में उन्‍होंने बयान जारी किया। इसके अलावा वे पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने उनके आवास भी पहुंचे।

भारी बहुमत से मल्लिकार्जुन खड़गे जी जीते हैं, ये लोकतंत्र की जीत है और कांग्रेस पार्टी की जीत है। मैंने मल्लिकार्जुन खड़गे जी को बधाई दी है। मुझे पूरा भरोसा है कि खड़गे जी का व्यापक अनुभव पार्टी को मिलेगा।

सचिन पायलट

इसके अलावा कांग्रेस परिवार की तरफ से मल्लिकार्जुन खड़गे को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी गई है।

24 साल के इतिहास में यह पहला मौका :

24 साल के इतिहास में यह पहला मौका है, जब कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से हैं यानी गांधी परिवार से बाहर कोई ओर नेता को अध्यक्ष का पद की कमान मिली हो। बता दें कि, बीते सोमवार (17 अक्‍टूबर) को देशभर में कांग्रेस के 9 हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में वोट डाला था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co