पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन ने सिंह ने राज्यसभा सदस्य की शपथ ली

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार 23 अगस्त 2019 को राज्यसभा के सदस्य के रूप में छठवीं बार शपथ ली। उन्हें निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित किया गया। इस बार वह राजस्थान से चुनकर राज्यसभा गए
Manmohan Singh
Manmohan SinghSudha Choubey - RE
Author:

राज एक्सप्रेस। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को आज राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ दिलाई गई। भारत के उप राष्ट्रपति एवं रास सभापति एम वैंकेया नायडु ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस बार वह राजस्थान से चुनकर राज्यसभा पहुंचे हैं। ज्ञात हो कि, उनका चुनाव निर्विरोध हुआ है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार ही नहीं उतारे।

शपथ ग्रहण के दौरान मौजूद थे नेता :

शपथ ग्रहण के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के अलावा भजपा के कुछ नेता समेत कई दिग्गज मौजूद थे।

अशोक गहलोत का कहना :

समारोह में मौजूद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, मनमोहन सिंह छठवीं बार राज्यसभा पहुंचे हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने सभी मंत्रियों का धन्यवाद किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। गहलोत ने राजस्थान से रास सदस्य चुने जाने पर डा. सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती गांधी को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि, वह उम्मीद करते हैं कि, उनके अनुभव और जानकारी से राजस्थान की जनता को लाभ मिलेगा।

राज्यसभा सदस्य के रूप में छठा कार्यकाल :

मनमोहन सिंह का राज्यसभा सदस्य के रूप में यह छठा कार्यकाल होगा। इससे पहले वह 1991, 1995, 2001, 2007 और 2013 में राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। वह 1998 से 2004 तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता थे और प्रधानमंत्री के रूप में 2004 से 2014 तक सदन के नेता थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com