हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टरSocial Media

गुरुग्राम में 1080 एकड़ जमीन में एक ग्लोबल सिटी का निर्माण किया जाएगा: मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) आज दुबई से लौटे हैं। दुबई से लौटने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा ऐलान किया है।

चंडीगढ़, भारत। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) आज दुबई से लौटे हैं। दुबई से लौटने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा ऐलान किया है। चंडीगढ़ में आज गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में मनोहर लाल ने कहा कि, 10 हजार एकड़ में यह जंगल सफारी बनेगी, जो कि टूरिस्ट के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र रहेगी।

बता दें कि, दुबई से लौटने के बाद आज गुरुवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई घोषणा की, उन्होंने इस दौरान कहा कि, ग्लोबल सिटी बनाने के इस प्रोजेक्ट में 1 लाख करोड़ रुपए इन्वेस्टमेंट की योजना है।

मनोहर लाल खट्टर ने कही यह बात:

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बात करते हुए कहा कि, "वह दो बार दुबई गए थे, जहां पर उन्होंने कुछ ऐसा ही प्रोजेक्ट देखा और अब हमने उसी तरह का प्रोजेक्ट यहां लगाने का फैसला किया है।"

मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, "10 हज़ार एकड़ जमीन में जंगल सफारी बनाई जाएगी। जिसमें 6 हज़ार एकड़ जमीन गुरुग्राम और 4 हज़ार एकड़ जमीन नूह में है। ये सबसे बड़ी सफारी होगी। अभी तक 10 हज़ार एकड़ जमीन की जंगल सफारी एशिया में नहीं है। जंगल में सभी पशुओं के लिए अलग-अलग जोन होंगे।"

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, "गुरुग्राम में 1080 एकड़ जमीन में एक ग्लोबल सिटी का निर्माण किया जाएगा। ये एक आइकॉन सिटी बनेगी। इसमें लगभग एक लाख करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट होगा।"

उन्होंने कहा कि, "अब तक 11 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है और अब तक 16000 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद हुई है। इस बार बारिश काफी हुई है, जिससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है। हमने फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल बनाया है, ताकि किसान स्वयं अपने नुकसान होने के 72 घंटों में इसकी जानकारी पोर्टल पर डाले।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com