Delhi Assembly Elections
Delhi Assembly ElectionsSocial Media

नतीजे कुछ भी हो,जिम्मेदारी लेने के लिए मैं तैयार हूं: मनोज तिवारी

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 नतीजों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, परिणाम कुछ भी हों, राज्य प्रमुख होने के नाते मैं जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं।

राज एक्सप्रेस। दिल्ली की 70 सीटों पर 8 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव की गिनती जारी है। रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है। इसके चलते नतीजों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, रुझानों से संकेत मिलता है कि आप-भाजपा के बीच अंतर है, लेकिन अभी भी समय है। हम आशान्वित हैं। परिणाम कुछ भी हों, राज्य प्रमुख होने के नाते मैं जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं।

इससे पहले तिवारी ने कहा था- ‘‘मैं बिल्कुल नर्वस नहीं हूं। मुझे विश्वास है कि आज का दिन भाजपा के लिए अच्छा होगा। अगर हम 55 सीटें जीतते हैं तो किसी को इस पर हैरानी नहीं होनी चाहिए। अपने-अपने परिश्रम से सब लोगों ने परीक्षा दी है। आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी का बलिदान दिवस है। संयोग से आज 11 फरवरी को चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। मुझे अच्छा लग रहा है कि रिजल्ट भाजपा के पक्ष में अच्छा आने वाला है।’’

नतीजों से पहले सोमवार रात ही भाजपा मुख्यालय में अमित शाह के पोस्टर लगाए गए। इनमें लिखा- 'विजय से हम अहंकारी नहीं होते और पराजय से हम निराश नहीं होते।' दिल्ली में 22 साल से सत्ता से दूर भाजपा इस बार भी पिछड़ती हुई दिख रही है। हालांकि, 2015 के मुकाबले उसे फायदा मिला है। भाजपा उम्मीदवार 12-15 सीटों पर बढ़त बनाए हैं। जबकि, रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला है।

भाजपा मुख्यालय में लगाए गए पोस्टर
भाजपा मुख्यालय में लगाए गए पोस्टरSocial Media

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com