भाई-बहन के पर्व पर PM समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
भाई-बहन के पर्व पर PM समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएंSocial Media

Bhai Dooj 2021: भाई-बहन के पर्व पर PM समेत कई नेताओं ने दी अनंत शुभकामनाएं

Bhai Dooj 2021: भाई-बहन के पर्व 'भाई दूज' के अवसर पर देश के तमाम नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं...

Bhai Dooj 2021: दिवाली पर्व के दो दिन बाद एवं कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई-बहन के अटूट प्रेम और बंधन के प्रतीक 'भाई दूज' का त्योहार आता है, जिसे भाई और बहन के प्रेम का दिन भी कहा जाता है। इस बार 6 नवंबर को भाई-बहन का पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देश के तमाम नेताओं ने भाई दूज के पर्व की देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

PM मोदी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी :

भाई दूज के इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं और अपने ट्वीट में लिखा- सभी देशवासियों को भाई दूज की ढेरों शुभकामनाएं।

भाई बहनों के स्नेह के पावन पर्व भैय्या दूज के अवसर पर हमारी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मां, बहनें, बेटियां हमारे परिवार, हमारे समुदाय का केंद्र होती हैं, हमारी संस्कृति की धुरी होती है। नारी का सम्मान किसी भी समाज के सभ्य होने का प्रमाण है।

उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू

सभी देशवासियों को भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक पर्व भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि परस्पर सौहार्द्र के इस पर्व पर आपसी भाईचारा और स्नेह बढ़े और सभी का जीवन आनंद, उल्लास तथा उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो।

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा

"भाई दूज" के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा

तो वहीं, कांग्रेस पार्टी के अकाउंट पर साझा हुए ट्वीट में पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी दोनों की फोटों शेयर करते हुए लिखा- भाई-बहन के आपसी प्रेम के पर्व भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।

भाई-बहन के प्रेम और विश्वास के पवित्र त्यौहार ‘भाईदूज’ के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

दिल्ली के मुख्यमंंत्री अरविंद केजरीवाल

भाई-बहन के पावन स्नेह पर्व 'भैया दूज' की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

चित्रगुप्त पूजा एवं भैया दूज पर्व के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बताते चलें कि, भाई दूज पर बहनें अपने भाईयों का तिलक करती हैं और उन्हें नारियल देते हैं। वहीं, बदले में भाई अपनी बहन को कोई उपहार देता है। भाई दूज का त्योहार भाई-बहनें के अट्टू प्रेम को दर्शाने वाला त्योहार होता है। बहनें इस दिन भाई की लंबी आयु की कामना करती हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com