विश्व पर्यावरण दिवस 2021 पर देश के तमाम नेताओं ने किया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस 2021 पर देश के कई नेताओं ने अपने-अपने राज्‍य में वृक्षारोपण किया साथ ही ये संदेश दिया...
विश्व पर्यावरण दिवस 2021 पर देश के तमाम नेताओं ने किया वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस 2021 पर देश के तमाम नेताओं ने किया वृक्षारोपणPriyanka Sahu -RE

विश्व पर्यावरण दिवस 2021: पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में हर साल 5 जून को 'विश्व पर्यावरण दिवस' (World Environment Day) मनाया जाता है, इस दिन को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। इस मौके पर देश के तमाम नेताओं ने पेड़ लगाए हैं।

लखनऊ में CM योगी ने किया वृक्षारोपण :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ में वृक्षारोपण किया और कहा, "पर्यावरण है तो प्रकृति भी है। प्रकृति है तो जीव सृष्टि भी है। विगत वर्ष कोविड के बावजूद 25 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।"

इस वर्ष भी हम लोगों ने 30 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा है, जो वन महोत्सव के कार्यक्रम जुलाई के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ होंगे। प्लास्टिक पर्यावरण के लिए कहीं न कहीं हानिकारक है, इसलिए हमने प्रदेश में प्लास्टिक प्रतिबंधित किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

करनाल में वृक्षारोपण CM खट्टर ने किया वृक्षारोपण :

तो वहीं, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में ऑक्सी-वन, पंचकूला में प्राण वायु देवता पेंशन स्कीम व नगर वन और कुरूक्षेत्र तीर्थ के 134 स्थलों पर पंचवटी पौधारोपण की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारम्भ करने के उपरान्त पौधारोपण किया।

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी आज पौ‍धारोपण किया और कहा- आज ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर मैगनोलिया के इक्कीस पौधे लगाए हैं... और इस बरसात में फलों के पौधे भी लगाएँगे... अपने उत्तर प्रदेश को फूलों से महकाएँगे और फलों से समृद्ध बनाएँगे।

CM शिवराज ने भी किया वृक्षारोपण :

इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस पर और 'अंकुर कार्यक्रम' के अंतर्गत वृक्षारोपण किया।

पेड़ जीवन देता है इसलिए मैं सबसे अपील करता हूं कि वर्ष में एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण करें। अंकुर कार्यक्रम हमने इसी उद्देश्य से शुरू किया है। आप सभी अंकुर अभियान से जुड़ें और पौधे लगाएं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के रामपुर में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया। तो वहीं, मोतिहारी में जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चिरैया प्रखंड अंतर्गत मीरपुर झमन साह पोखर पर किया गया वृक्षारोपण।

दिलीप घोष ने किया पौधरोपण समारोह का आयोजन :

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दिलीप घोष ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाशय एवं स्थानीय निवासियों की उपस्थिति में 5 जून को राजारहाट न्यूटाउन स्थित ईस्टर्न हाई कॉम्प्लेक्स के सामने पौधरोपण समारोह का आयोजन किया गया।

हमें स्वच्छ पर्यावरण को पुनः स्थापित करना होगा :

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- हमें स्वच्छ पर्यावरण को पुनः स्थापित करना होगा। कोरोना से जंग हम तभी जीत पाएंगे जब हम स्वच्छ पर्यावरण में प्रकृति के संग रहेंगे।

स्वच्छ पर्यावरण प्रत्येक प्राणी के जीवन के लिए आवश्यक है। यह बात सदियों से हमारे पूर्वज मानते और अपनाते रहे हैं। परन्तु समय के साथ विकास की महत्वकांक्षा में मानव जाति ने पर्यावरण को बहुत हानि पहुँचाई। जिसका आभास हमें कोरोना महामारी के दौरान हुआ है।

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत

पर्यावरण का संरक्षण केवल एक दिन में नहीं हो सकता है। लगातार पर्यावरण को बचाने के लिए, प्रदूषण मुक्त रखने के लिए प्रतिदिन, प्रतिक्षण हम सबको सचेत और सजग रहना होगा। पर्यावरण को बचाएँगे तभी मानवता और जीवन इस ब्रह्माण्ड में बचेगा।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com