झारखंड: हेमंत सरकार के 1 साल पूरे-राज्यवासियों को दी कई नई योजनाओं की सौगात

झारखंड में हेमंत सरकार ने आज 29 दिसंबर को 1 साल का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर राज्‍यवासियों को कई नई योजनाओं की बड़ी सौगात दी हैं...
झारखंड: हेमंत सरकार के 1 साल पूरे-राज्यवासियों को दी कई नई योजनाओं की सौगात
झारखंड: हेमंत सरकार के 1 साल पूरे-राज्यवासियों को दी कई नई योजनाओं की सौगातPriyanka Sahu -RE

झारखंड, भारत। झारखंड में हेमंत सरकार के कार्यकाल की प्रथम वर्षगाँठ के अवसर पर आज मंगलवार 29 दिसंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

राज्‍य के लोगों को CM हेमंत सोरेन ने दीं कई सौगातें :

रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर झारखण्ड कृषि ऋण योजना, फसल बीमा योजना का शुभारंभ, 511 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, CSR नीति से संबंधित पुस्तक का विमोचन, खेल नीति 2020 का अनावरण और 11 लाख से अधिक लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।

20 वर्ष का युवा झारखण्ड चुनौतियों के साथ आगे बढ़ रहा है, जिसे झारखण्ड ने अवसर के रूप में बदला है। झारखण्ड अपने समृद्ध पर्यटन, कला संस्कृति, पारंपरिक नृत्य, धार्मिक स्थल, वन्यजीवों, प्राकृतिक सौंदर्य, खेल और उद्योग का समवेत प्रतिनिधित्व करता है। इस अवसर पर एक प्रतीक चिन्ह जारी किया गया है, जो स्वतः परिभाषित है।

सरकार की पहली वर्षगांठ पर नई योजनाओं का शिलान्यास :

  • राज्य स्तरीय समारोह में 1529.06 करोड़ रुपये की कुल 59 नई योजनाओं का शिलान्यास किया।

  • 10 योजनाओं के शुभारंभ से 24, 54,798 लोग लाभान्वित हुए।

  • 171 पूर्ण योजनाओं का उद्घाटन हुआ, इससे 5, 42, 260 लोगों को लाभ हुआ।

  • 5 लाख 42 हजार 260 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया।

  • जिला स्तर पर 4175 योजनाओं का शिलान्यास किया।

  • 3823 पूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया गया।

  • 620694 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण हुआ।

खेल पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति :

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- 20 वर्ष बाद 24 जिला खेल पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई। खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति की जा रही है। खेल में झारखण्ड हमेशा अव्वल रहे, इस निमित्त लगातार प्रयास किया जा रहा है।

24 जिला में CBSE एफिलिएटेड स्कूल प्रारंभ किया जाएगा। मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से झारखण्ड के बच्चे भी विदेशों में उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।

झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com