कोटा में बड़ा हादसा
कोटा में बड़ा हादसाSocial Media

कोटा में बड़ा हादसा: चंबल नदी में गिरी दूल्हे की कार, हादसे में 9 लोगों की मौत

Kota Accident: हाल ही में राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) में एक बड़ा हादसा हो गया है।

कोटा, भारत। हाल ही में राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि, राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) में एक बड़ा हादसा हो गया है। राजस्थान में कोटा में नयापुरा पुलिया से कार के चंबल नदी में गिर जाने से आज सुबह दूल्हे सहित करीब 9 बारातियों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कोटा में चंबल नदी में गिरने से एक कार में सवार 9 लोगों की मौत हो गई है। ये लोग एक शादी में जा रहे थे। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया है। मरने वालों में दूल्हा भी शामिल है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई है। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। बता दें, दूल्हे की कार नयापुरा पुलिया से गुजर रही थी, तभी कार अनियंत्रित होकर कार पुलिया से नीचे चंबल नदी में गिर गई। ये बारात चौथ का बरवाड़ा से आई थी।

क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया कार:

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। मृतकों की शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया और कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने बताया:

पुलिस ने बताया कि, सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को एक कार के नदी में गिर जाने की सूचना मिली और प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

शहर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया कि, कार से सात शव बरामद किए गए और दो शव बाद में कोटा नगर निगम की बचाव एवं राहत कार्य टीम ने बरामद किए। उन्होंने बताया कि, कार में 9 लोग सवार थे। यह बारात चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन जा रही थी। जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा के अनुसार, हादसे के मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता दी जाएगी।

अशोक गहलोत ने जताया दुख:

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कोटा में हुए इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "कोटा में बारातियों की कार चंबल नदी में गिरने से दूल्हे सहित 9 लोगों की मृत्यु बेहद दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है। कलेक्टर से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें, दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com