कलाम की जयंती पर मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने किया नमन

देश के 11वें राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. कलाम की आज 89वीं जयंती है। वह देश के 11वें राष्ट्रपति थे। उनका कार्यकाल 2002 से 2007 तक था। भारत के दिग्गज नेताओं ने उन्हें किया नमन।
A.P.J Abdul Kalam
A.P.J Abdul Kalam Neha Shrivastav -RE

राज एक्सप्रेस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मिसाइलमैन पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर स्मरण और नमन करते हुए कहा कि भारत राष्ट्रीय विकास के प्रति उनके अमिट योगदान को कभी नहीं भूल सकता।

श्री मोदी ने डॉ. कलाम को जयंती पर नमन करते हुए ट्वीट किया, ''डॉ. कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन। राष्ट्रीय विकास के प्रति भारत उनके अमिट योगदान को कभी नहीं भूल सकता, चाहे वह एक वैज्ञानिक अथवा चाहे देश के राष्ट्रपति के तौर पर रहा हो। उनकी जीवन यात्रा लाखों लाख लोगों को शक्ति देती है।"

अमित शाह ने कलाम को किया स्मरण :

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिवंगत राष्ट्रपति भारत रत्न एपीजे अब्दुल कलाम की जंयती पर स्मरण करते हुए कहा कि विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी अमिट विरासत सर्वदा प्रेरणा का प्रतीक रहेगी।

श्री शाह ने डॉ. कलाम को याद करते हुए कहा, ''भारत रत्न डा. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर स्मरण करता हूं। वह एक दूरदर्शी नेता और भारतीय अंतरिक्ष और मिसाइल कार्यक्रम के वास्तुकार थे , जो हमेशा एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहते थे। उनकी विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में अमिट विरासत सर्वदा प्रेरणा का प्रतीक रहेगी।"

जावड़ेकर ने दी कलाम को श्रद्धांजलि :

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा 21वीं सदी के भारत को समर्थ, सशक्त और सक्षम बनाने उनका योगदान अतुलनीय है।

श्री जावड़ेकर ने ट्वीट में लिखा, ''पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। इक्कीसवीं सदी के भारत को समर्थ, सशक्त और सक्षम बनाने उनका योगदान अतुलनीय है। उनके आदर्श और अनमोल विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे, वह युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं।"

नड्डा ने कलाम की जयंती पर दी श्रद्धांजलि :

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री नड्डा ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा कि मिसाइलमैन, भारत रत्न डॉक्टर कलाम को जनता के राष्ट्रपति के तौर पर याद किया जाता है जिन्होंने अपनी दृष्टि और मानवता के लिए किए कार्यों से पूरी दुनिया को प्रेरित किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com