स्वतंत्रता दिवस 2021 के अवसर पर इन कर्मियों का मेडल से सम्‍मान
स्वतंत्रता दिवस 2021 के अवसर पर इन कर्मियों का मेडल से सम्‍मानSyed Dabeer Hussain - RE

स्वतंत्रता दिवस 2021 के अवसर पर इन कर्मियों का मेडल से सम्‍मान

स्वतंत्रता दिवस 2021 के अवसर पर अग्निशमन सेवा, होमगार्ड (एचजी) और नागरिक सुरक्षा (सीडी) कर्मियों को राष्ट्रपति पदक से पुरस्कृत। ताे वहीं 1,38 शूरवीरों को गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

दिल्‍ली, भारत। भारत इस साल 2021 में आजादी का 75वां पर्व मना रहा है और देश में हर वर्ष फिर चाहे वो गणतंत्र दिवस हो या स्वतंत्रता दिवस, इस अवसर पर देश की रक्षा करने वालों एवं दुश्‍मनों को मुंहतोड़ जवाब देने वाले कर्मियों काे मेडल देकर सम्‍मानित किया जाता है। इस दौरान किन-किन कर्मियों काे मेडल मिलेगा, इसकी पूरी सूची इस प्रकार है।

86 कर्मी अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित :

दरअसल, अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड के कर्मियों को हर साल ही गणतंत्र व स्वतंत्रता दिवस पर वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक और विशिष्ट सेवाओं तथा वीरता पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किए जाते हैं। इसी के चलते इस साल 2021 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 86 कर्मियों को अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया है-

  • 86 कर्मियों में से 26 कर्मियों को उनके वीरता तथा बहादुरी के कार्यों के लिए अग्निशमन सेवा शौर्य पदक प्रदान किया गया है।

  • विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक 10 कर्मियों को प्रदान किया गया।

  • सराहनीय सेवा के लिए अग्निशमन सेवा पदक 50 कर्मियों को उनके संबंधित विशिष्ट और सराहनीय सेवा रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है।

55 कर्मियों को होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित :

इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस 2021 के अवसर पर 55 कर्मियों को होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक से सम्मानित किया जा रहा है, इनमें से विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक तथा होमगार्ड और सराहनीय सेवा के लिए नागरिक सुरक्षा पदक से क्रमशः 05 कार्मिक और 50 कार्मिक को सम्मानित किया गया है।

1,380 पुलिस कर्मियों को पदक से सम्मानित :

तो वहीं, इस साल 2021 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 1,380 पुलिस कर्मियों को वीरता पुरस्कार यानी गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक, पुलिस के 2 जवानों को वीरता के लिए राष्‍ट्रपति पुलिस पदक और 628 जवानों को वीरता के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा।

  • 628 वीरता पुरस्कारों में से अधिकांश में जम्मू-कश्मीर पुलिस को 01 पीपीएमजी और सीआरपीएफ (मरणोपरांत) को 01 पीपीएमजी से सम्मानित किया जा रहा है।

  • 398 कर्मियों को जम्मू एवं कश्मीर क्षेत्र में उनके वीरतापूर्ण कार्य के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

  • 155 जवानों को वामपंथ उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में उनके वीरतापूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

  • पूर्वोत्तर क्षेत्र में 27 जवानों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

बताते चलें कि, वीरता पुरस्कार प्राप्त करने वाले जवानों में से 256 जम्मू-कश्मीर पुलिस के हैं, 151 सीआरपीएफ से हैं, 23 आईटीबीपी से हैं तथा 67 ओडिशा पुलिस से हैं, 25 महाराष्ट्र से हैं और 20 छत्तीसगढ़ से हैं तथा शेष अन्य राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों तथा सीएपीएफ से हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com