खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदक विजेताओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदक विजेताओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशिSocial Media

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पदक विजेताओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने असम के गुवाहटी में 'खेलो इंडिया' यूथ गेम्स में प्रदेश के खिलाड़ियों के अद्वितीय प्रदर्शन की सराहना करते हुए पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है।

राज एक्सप्रेस। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने स्वर्ण पदक विजेता को एक लाख, रजत पदक विजेता को 75 हजार तथा कांस्य पदक विजेता को 50 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि दिए जाने की घोषणा की है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि, प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अधोसंरचना, आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धति से प्रशिक्षण, खेल उपकरण जैसी सभी सुविधाएँ सुलभ कराई जा रही हैं।

मंत्री पटवारी ने कहा कि, इसी का परिणाम है कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। खेलो इंडिया में प्रदेश को पिछले वर्ष सिर्फ 8 स्वर्ण पदक मिले थे। इस वर्ष प्रदेश के खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण प्राप्त किये हैं।'खेलो इंडिया' यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने 15 स्वर्ण, 11 रजत 20 कांस्य सहित कुल 46 पदक प्राप्त किये। खिलाड़ियों ने ये पदक एथलेटिक्स, जूडो, तीरंदाजी, टेबल टेनिस, शूटिंग, कुश्ती, तैराकी, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग और बॉक्सिंग खेल में हासिल किये। वर्ष 2019 में 'खेलो इंडिया' यूथ गेम्स में प्रदेश के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 8 रजत और 15 कांस्य सहित कुल 31 पदक हासिल किये थे। सरकार के इस कदम से मध्य प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को एक नई ऊर्जा मिलेगी।

क्या है खेलो इंडिया-

प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खेल और फिटनेस का महत्व अमूल्य है, यदि हम खेल में भाग लेते हैं, तो हमारे अंदर टीम के साथ कार्य करने की भावना में बढ़ोतरी होती है। इससे रणनीतिक और विश्लेषणात्मक सोच, नेतृत्व कौशल, लक्ष्य निर्धारण और जोखिम लेने का गुण विकसित होता है। अगर व्यक्ति स्वस्थ और फिट होगा तो वह एक स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण करेगा। हमारे राष्ट्र के समग्र विकास के लिए खेल अत्यंत महत्वपूर्ण घटक है।

खेल की आवश्यकता को समझते हुए केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया प्रोग्राम को लांच किया है। खेलों इण्डिया कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 1000 खिलाड़ियों का चयन किया जाता है। इन सभी 1000 खिलाड़ियों को 8 वर्ष तक छात्रवृति प्रदान की जाएगी। प्रत्येक वर्ष 5 लाख रूपये प्रदान किये जायेंगे। इन सभी खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधा दी जायेगी, जिससे वह अपने क्षेत्र में पारंगत हो सकें और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का नाम ऊंचाई तक ले जा सकें।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com