दिल्ली बॉर्डर पर गृह मंत्रालय ने इंटरनेट पर लगाई रोक की समय सीमा बढ़ाई

दिल्ली की बॉर्डर पर इंटरनेट पर 31 जनवरी तक लगी अस्थायी रोक की तारीख को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आगे बढ़ा दी है। जानें अब कब तक सिंघु, गाज़ीपुर और टिकरी बॉर्डर में बंद रहेगा इंटरनेट...
दिल्ली बॉर्डर पर गृह मंत्रालय ने इंटरनेट पर लगाई रोक की समय सीमा बढ़ाई
दिल्ली बॉर्डर पर गृह मंत्रालय ने इंटरनेट पर लगाई रोक की समय सीमा बढ़ाईSocial Media

दिल्ली, भारत। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन उग्र होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा देश की राजधानी दिल्ली की बॉर्डर पर इंटरनेट सेवाओं को 31 जनवरी तक अस्थायी रूप से बंद करने का ऐलान किया था, लेकिन अब इंटरनेट पर लगाई रोक की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया गया है।

इंटरनेट पर लगाई गई अस्थायी रोक की तारीख बढ़ी :

हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) की ओर से यह जानकारी सामने आई है कि, दिल्ली में सिंघु बॉर्डर, गाज़ीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर में इंटरनेट पर लगाई गई अस्थायी रोक की तारीख को बढ़ाकर अब 2 फरवरी की रात 11 बजे तक कर दिया गया है।

पहले 31 जनवरी तक बंद थीं इंटरनेट सेवाएं :

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा 29 जनवरी को रात 11 बजे से 31 जनवरी को रात 11 बजे तक के लिए सिंघु, गाज़ीपुर, टिकरी बॉर्डर और उनके आस-पास के इलाकों में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था और इस दौरान गृह मंत्रालय की ओर से इंटरनेट बंद किए जाने के पीछे वजह बताते हुए ये भी कहा था कि, 'सुरक्षा कारणों से ऐसा किया गया है।'

ज्ञात हो कि, दिल्‍ली में नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन 26 जनवरी को उग्र होने व राजधानी दिल्ली में जमकर हिंसा हुई थी और फिर शुक्रवार को भी सिंघु बॉर्डर पर किसानों के धरनास्थल पर भारी हंगामा मचा था, यहां किसानों और स्थानीय लोगों के बीच जमकर झड़प की वारदात हुई है। इसके चलते दिल्‍ली के इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है।

बता दें कि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि, इंटरनेट सेवाओं को बंद किया गया हो। इससे पहले भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन कई हिस्सों में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया था। इसके अलावा हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने भी शुक्रवार शाम को राज्य के सभी 22 में से 17 जिलों में तुरंत प्रभाव से इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com