India - UAE Joint Military Exercise Desert Cyclone
India - UAE Joint Military Exercise Desert CycloneRaj Express

Military Exercise Desert Cyclone : भारत और UAE के बीच सैन्य अभ्यास, राजस्थान में होगा आयोजित

India - UAE Military Exercise : भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच के बीच राजनयिक संबंध साल 1972 में स्थापित हुए थे।

हाइलाइट्स :

  • इंटरऑपरेटबिलिटी बढ़ाने के लिए किया जा रहा सैन्य अभ्यास।

  • अभ्यास 2 से 15 जनवरी तक राजस्थान में होगा।

  • देशों की नौसेना के बीच भी हुआ था द्विपक्षीय अभ्यास।

नई दिल्ली। भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास डेजर्ट साइक्लोन (Joint Military Exercise Desert Cyclone) 2 से 15 जनवरी तक होगी। इस सैन्य अभ्यास अभ्यास का उद्देश्य शहरी परिचालन में सर्वोत्तम प्रथाओं को सीखना और साझा करना है। इस तरह के सैन्य अभ्यास से भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच सैन्य और राजनीतिक संबंध और मजबूत होंगे।

भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच के बीच राजनयिक संबंध साल 1972 में स्थापित हुए थे। यूएई ने साल 1972 में दिल्ली में अपना दूतावास खोला, जबकि भारत ने 1973 में अबू धाबी में अपना दूतावास खोला था। साल 2023 की शुरुआत में दोनों देशों की नौसेना के बीच भी द्विपक्षीय अभ्यास 'जायद तलवार' हुआ था।

अभ्यास 'जायद तलवार' में, भारतीय नौसेना के दो जहाज जिनमें आईएनएस विशाखापत्तनम और आईएनएस त्रिकंद ने भाग लिया था। इसका उद्देश्य संयुक्त अरब अमीरात के साथ अंतरसंचालनीयता और तालमेल को बढ़ावा देना था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com