उत्तर प्रदेश में आज मानसून की एंट्री, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है। इसके चलते अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश में आज मानसून की एंट्री, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में आज मानसून की एंट्री, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट जारीSocial Media

राज एक्‍सप्रेस। देशभर के कई इलाकों में मानसून की एंट्री हो गई है और आज उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है। इसके चलते अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य भारत तक पहुंच चुका मानसून देश के उत्तरी इलाकों की ओर तेजी से बढ़ रहा है एवं अगले 2 दिनों में पूरे उत्तरी भारत में आने की संभावना है।

UP में मौसम ले रहा करवट :

मिली जानकारी के अनुसार, यूपी में मौसम करवट ले रहा है और राज्य के अधिकतर जिलों में प्री मानसून जारी है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से भी ये घोषणा की गई है कि, यूपी की सीमा में रविवार (13 जून) को किसी भी समय मानसून प्रवेश कर जाएगा। प्रदेश के वो जिले जिनकी सीमा बिहार से लगती है, वे बारिश से तर-बतर हो जाएंगे। बलिया, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र तक में इसका पहला असर देखने को मिल जाएगा। इसके बाद दो से तीन दिनों में पूरे प्रदेश में बारिश हो जाएगी।

उत्तर भारत में मानसून इस बार 15 दिन पहले पहुंचा :

मौसम विभाग की ओर से ये भी बताया गया है कि, इस बार उत्तर भारत में मानसून 15 दिन पहले ही पहुंचा। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि, इस साल पूरे देश में जून से सितंबर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून से सामान्य बारिश की संभावना है।

किस राज्‍य में कब होगी बारिश :

13 जून 2021: दिल्ली, बिहार, झारखंड, बंगाल, नागालैंड, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में आज बारिश का पूर्वानुमान है। कुछ जगहों पर भारी बारिश तो कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के आसार जताए गए हैं। हालांकि, इन जगहों पर हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। महाराष्ट्र में काफी तेज बारिश की संभावना है।

14 जून 2021: पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, सिक्किम, असम , मेघालय, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं, महाराष्ट्र में बहुत तेज बारिश हो सकती है।

15 जून 2021: पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड , मणिपुर और मिजोरम में तेज बारिश का पूर्वानुमान है। महाराष्ट्र में 15 जून को भी तेज बारिश हो सकती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com