हरियाणा के भिवानी में दर्दनाक हादसा- अचानक गाड़ियों पर गिरा पहाड़
हरियाणा के भिवानी में दर्दनाक हादसा- अचानक गाड़ियों पर गिरा पहाड़Syed Dabeer Hussain - RE

हरियाणा के भिवानी में दर्दनाक हादसा- अचानक गाड़ियों पर गिरा पहाड़

हरियाणा में भिवानी के खनन क्षेत्र डाडम में अचानक से पहाड़ टूटकर गिरने लगा, हादसे में कई गाड़ियां दब गई हैं। हादसे पर हरियाणा के CM मनोहर लाल ने दुख जताया है...

हरियाणा, भारत। नए साल के पहले दिन की शुरूआत भी अनहोनी घटनाओं के साथ शुरू हुई है, क्‍योंकि आज सुबह से ही छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं की खबर सामने आई है। पहले माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भगदड़ मची और अब हरियाणा के भिवानी में दर्दनाक हादसा हुआ है।

मलबे में दबे कई लोग और 10 गाड़ियां :

दरअसल, हरियाणा में भिवानी के खनन क्षेत्र डाडम में अचानक से पहाड़ टूटकर गिरने लगा, जिसमें कई गाड़ियां दब गई हैं और इस हादसे में 2 लोगों की जान चली गई है, इस दौरान उनके शवों को मलबे से निकाले गए हैं। माना जा रहा है कि, मृतकों की संख्‍या बढ़ भी सकती है। तो वहीं, मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, यह पता चला है कि, मलबे में करीब 15-20 लोग और 10 गाड़ियां दबी हैं। 2 की मौत की पुष्टि हो गई है। तो वहीं, हरियाणा पुलिस के अनुसार, ''अब तक सात लोगों के घायल मिलने की सूचना है। बचाव कार्य लगातार जारी है।''

भिवानी एसपी अशोक शेखवात ने फ़ोन पर जानकारी देते हुए कहा कि, ''हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पहाड़ के मलबे में चार पोकलेन, 4 डंपर व अन्य मशीनें दबी हैं। अभी कितने लोग मलबे में दबे हैं, इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है। राहत बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।''

हरियाणा के भिवानी ज़िले में पहाड़ दरकने से हुए हादसे पर हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि, ''उन्हें साफ़ नहीं पता है कि इस हादसे में कितने लोग दबे हुए है, लेकिन कुछ लोगों की जान गई है, तीन लोग हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए हैं। फ़िलहाल प्रशासन को जल्द से जल्द सारी मशीनरी इस्तेमाल कर लोगों को बाहर निकालने के आदेश दिए गए हैं।''

कुछ लोगों की मौत हुई है, लेकिन मैं अभी सटीक आंकड़े नहीं दे सकता। डॉक्टरों की टीम पहुंच गई है। हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार, कुछ घायलों को हिसार ले जाया जा रहा है।

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल

हरियाणा के CM ने हादसे पर जताया दुख :

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर हादसे पर दुख भी जताया है कि, ''भिवानी में डाडम खनन क्षेत्र में हुए हादसे से वे दुखी हैं। वे त्वरित बचाव अभियान और घायलों को तत्काल सहायता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं।''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com