उत्तराखंड : यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर बस के खाई में गिरने से 25 यात्रियों की मौत

उत्तराखंड के यमुनोत्री नेशनल हाईवे से एक और बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे के तहत 25 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। जबकि, कई लोगों के घायल होने की खबर है।
उत्तराखंड : यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर बस के खाई में गिरने से 25 यात्रियों की मौत
उत्तराखंड : यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर बस के खाई में गिरने से 25 यात्रियों की मौतSocial Media

उत्तराखंड, भारत। भारत में इन दिनों भले ही कोरोना का कहर कम हो गया हो, लेकिन भारत अन्य अलग गंभीर परिस्थितियों से हर दिन गुजर रहा है। देश में हर दिन मौतों का सिलसिला जारी है। कभी भारत में आई किसी प्राकृतिक आपदा जैसे तेज बारिश, बाढ़ या भूकंप या फिर कोई गंभीर सड़क दुर्घटना के चलते कई जानें जा चुकी हैं। ऐसे हालातों के बीच उत्तराखंड के यमुनोत्री नेशनल हाईवे से एक और बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे के तहत 25 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है, जबकि, कई लोगों के घायल होने की खबर है।

बस के खाई में गिरने से 25 की मौत :

दरअसल, उत्तराखंड पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण वहां से हर दिन सड़क हादसों की खबरे सामने आती रहती है। इसी कड़ी में आज रविवार को उत्तराखंड के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा (नेशनल हाईवे) के पास चारधाम पर श्रद्धालुओं से भरी एक बस खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस बस में सवार टोटल 30 लोगों में से 25 लोगों की मौत हो गई। जबकि, अन्य घायल हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमें राहत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची। घायल हुए यात्रियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया। यह हादसा बीती देर रात को होने की खबर है, जबकि रेस्क्यू का कार्य अभी जारी है।

कैसे हुआ हादसा ?

बताते चलें, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा के पास मध्‍य प्रदेश के तीर्थयात्रीयों की एक बस खाई में गिर गई। इस बस में ड्राइवर के साथ ही अन्य 30 लोग सवार थे। जिनमें से 25 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य लोग घायल हुए है। यह दुर्घटना यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा और बर्नीगाड के बीच बताई जा रही है। इस हादसे का समय रविवार की शाम लगभग सवा 7 बजे का बताया जा रहा है। जो कि, यमुनोत्री धाम से 70 किलोमीटर पहले डामटा के पास हुआ। यह हादसा चालक को नींद आने के चलते हुआ। अब तक 24 यात्रियों के शव मिल चुके है। जबकि, दो घायलों को हायर सेंटर मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में रैफर किया जा चुका है। अन्‍य घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए डामटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

मुख्यमंत्री के आदेश :

इस घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना के प्रति दुख जताते हुए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को घायलों को समुचित उपचार करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दुर्घटना का जायजा लेने सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। वह दुर्घटना और राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिये हैं। इस हादसे के बाद घटना शटल पर SDM, तहसीलदार बडकोट, एसडीआरएफ, पुलिस और एंबुलेंस तैनात की गई है। रेस्क्यू की प्रक्रिया अभी चालू है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co