कोरोना ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को घेरा

कई केंद्रीय मंत्रियों और उपराष्ट्रपति के कोरोना से संक्रमित होने के बाद अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है।
Mulayam Singh Yadav Corona Positive
Mulayam Singh Yadav Corona PositiveSocial Media

राज एक्सप्रेस। भारत में कोरोना का कहर बहुत ही तेजी से बढ़ता जा रहा है। पूरे देश में कोरोना के मामलों का आंकड़ा 72 लाख को पार कर गया है। साथ ही इस वायरस की चपेट में आने से बड़े से बड़े दिग्गज नेता और अभिनेता भी नहीं बच पा रहे हैं। बीते दिनों कई केंद्रीय मंत्रियों और उपराष्ट्रपति के कोरोना से संक्रमित होने के बाद अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव :

दरअसल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री 80 वर्षीय मुलायम सिंह यादव कोरोना टेस्ट में कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। बता दें, उन्होंने उनके साथ ही उनकी पत्नी का भी कोरोना का टेस्ट हुआ था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुलायम सिंह यादव के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद फिलहाल उन्हें गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं, उनका इलाज होगा। हालांकि, ऐसी खबरें भी सामने आई है कि, उनमें कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं दिखाई दे रहा है। फ़िलहाल वह डॉक्टर की देखभाल में हैं।

समाजवादी पार्टी के पेज से दी गई जानकारी :

बताते चलें, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बुधवार की रात 9 बजकर 20 मिनट पर ट्वीट कर दी गई हैं। साथ ही उन्हें होम क्वारंटाइन करने और उनकी पत्नी के सेल्फ आइसोलेशन के बारे में भी जानकारी साझा की गई है। उपराष्ट्रपति के अकाउंट से ट्वीट कर लिखा गया कि,

'समाजवादी पार्टी संस्थापक आदरणीय नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव जी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत चिकित्सकों की देख रेख जारी है। फिलहाल उनमें कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं।'
समाजवादी पार्टी

बेटे अखिलेश यादव ने भी दी जानकारी :

मुलायम सिंह यादव के कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी सामने आने के बाद उनके बेटे यानि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपने ट्विटर हैंडल से 10 बजे ट्वीट कर बताया कि,

'माननीय नेताजी का स्वास्थ्य स्थिर है। आज कोरोना पॉजिटिव होने पर गुड़गांव के मेदांता में उन्हें स्वास्थ्य-लाभ के लिए भर्ती कराया था। हम वरिष्ठ डॉक्टरों के निरंतर संपर्क में हैं और समय-समय पर सूचित करते रहेंगे।'
अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

कोरोना की गिरफ्त में आ चुके कई मंत्री :

भारत में तेजी से फैल रहे कोरोना के संक्रमण के चलते कई दिग्गज लोग भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इन्हीं दिग्गज लोगों में कई मंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल है। बता दें, भारत में अब तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, कृष्णपाल गुर्जर, श्रीपद नाइक, अर्जुन राम मेघवाल और गजेंद्र सिंह शेखावत जैसे कई दिग्गज मंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येद्दियुरप्पा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू जैसे नेता भी अब तक कोरोना की गिरफ्त में आ चुके हैं। हालांकि, इनमें से कई कोरोना की जंग जीत चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com