मुंबई : मॉल में लगी आग पर काबू पाने में लगे 36 घंटे, 2 हजार करोड़ का नुकसान

मुंबई के नागपाड़ा इलाके में स्थित सिटी सेंटर मॉल में भी भीषण आग लग गई। हैरानी कर देने वाली बात यह है कि, यह आग गुरुवार की देर रात लगी थी जिसे बुझाने में 36 घंटे का समय लग गया।
Mumbai city center mall fire
Mumbai city center mall fireSyed Dabeer Hussain - RE

मुंबई। भारत पहले ही कोरोना वायरस नाम की आग से बुरी तरह झुलस रहा हैं। इसी दौरान अलग-अलग राज्यों में भूकंप-बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं और आग-एक्सीडेंट जैसी घटनाओं का कहर भी जारी है। हाल ही में कई राज्यों से आग लगने जैसी बड़ी दुर्घटनाओं के सामने आने के बाद अब मुंबई के नागपाड़ा इलाके से भी एक भीषण आग लगने की दुर्घटना की खबर सामने आई है। यह आग भीषण आग एक 3 मंजिला मॉल में लगी।

मुंबई के सिटी सेंटर मॉल में लगी भीषण आग :

दरअसल, पिछले कई दिनों में कई राज्यों से भीषण आग लगने जैसे हादसों की खबरें सामने आती रही हैं। इन्हीं हादसों की खबरों के बीच मुंबई के नागपाड़ा इलाके में स्थित सिटी सेंटर मॉल में भी भीषण आग लग गई। हैरानी कर देने वाली बात यह है कि, यह आग गुरुवार की देर रात लगी थी जिसे बुझाने में 36 घंटे का समय लग गया। हालांकि आज यानि शनिवार को आग पर काबू पा लिया गया गया है, लेकिन इन 36 घंटों के दौरान मॉल में 2 हजार करोड़ का नुकसान हो गया है।

Mumbai city center mall fire
Mumbai city center mall fireSocial Media

मॉल में कुल दुकानें :

बताते चलें, मुंबई के इस सिटी सेंटर मॉल में कुल 1200 दुकानें थी, जिसमें से 80% को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। फिलहाल मॉल में कूलिंग का काम जारी है। शुक्रवार की देर रात महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे आग से हुए नुकसान और रेस्क्यू का जायजा लेने मॉल पहुंचे। खबरों के अनुसार मॉल में आग लगने के समय लगभग 500 लोग मौजूद थे। हालांकि, तुरंत ही सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया जिससे किसी कोई बड़ी चोट नहीं आई है। आग इतनी तेजी से बड़ी की आसपास की इमारतों से भी 3,500 लोगों को रेस्क्यू कर निकाला गया।

कैसे लगी आग :

वैसे तो आग लगने का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, लेकिन जांच के आधार पर यह यह आग तीन मंजिला मॉल के दूसरे फ्लोर पर एक दुकान में लीथियम बैटरी के फटने से लगी थी। आग लगने के 15 मिनट के अंदर ही ये आग पूरे मॉल में फैल गई थी। मॉल के ही व्यापारी चेतन राठौड़ ने जानकारी दी कि, यह आग गुरुवार की रात लगभग 9 बजे लगी थी, जो एक दुकान से शुरू होकर पूरे मॉल में फैलती गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com