मुंबई में 2.8 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके

आज महाराष्ट्र के उत्तर मुंबई में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, यह भूकंप के झटके काफी हलके थे। इन भूकंप के झटकों से फ़िलहाल किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
Mumbai Earthquake Tremors
Mumbai Earthquake TremorsSocial Media

मुंबई। जहां, पूरा देश कोरोना संकट से जूझ रहा है। वहीं, भारत के कुछ राज्य कोरोना के साथ ही भूंकप के झटकों का भी सामना कर रहे हैं। हाल ही में कई राज्यों में आए दिन भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों की मुश्किलें व डर और अधिक बढ़ रहा था। वहीं, आज महाराष्ट्र के उत्तर मुंबई में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, यह भूकंप के झटके काफी हलके थे। इन भूकंप के झटकों से फ़िलहाल किसी प्रकार के नुक्सान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

भूकंप की तीव्रता :

बताते चलें, आज महाराष्ट्र के उत्तर मुंबई से 91 किमी उत्तर में 10 किमी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के यह झटके यहां आज सुबह (4 सितंबर)10.33 पर महसूस किये गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी -NCS) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गयी। इन भूकंप के महसूस किये जाने की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा साझा की गई। खबरों के अनुसार, मुंबई में झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ कर खड़े हो गए।

कोरोना के आतंक के बीच भूकंप :

बताते चलें, मुंबई में कोरोना का आतंक भी बहुत तेजी से फेल रहा है ऐसे में भूकंप के झटके यहाँ लोगों की परेशानी की वजह बन रहे हैं। यहां, 3 दिन पहले पालघर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं, आज यानि शुक्रवार की सुबह एक बार फिर मुंबई के उत्तरी भाग में भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। हालांकि, आज आए भूकंप की तीव्रता हलकी मानी गई है। लेकिन इस तरह के झटकों से लोग काफी डर गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप की तीव्रता की जानकारी देते हुए बताया लोग झटके महसूस होते ही खुले माहौल में आ गये थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com