मुंबई: अर्णब गोस्वामी के बाद अब रिपब्लिक TV के CEO विकास खानचंदानी अरेस्‍ट

मुंबई क्राइम ब्रांच ने टेलीविजन रेटिंग पॉइंट (TRP) हेराफेरी मामले में रिपल्बिक TV के CEO विकास खानचंदानी को रविवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया गया है।
मुंबई: अर्णब गोस्वामी के बाद अब रिपब्लिक TV के CEO विकास खानचंदानी अरेस्‍ट
मुंबई: अर्णब गोस्वामी के बाद अब रिपब्लिक TV के CEO विकास खानचंदानी अरेस्‍टSocial Media

मुंबई: रिपब्लिक भारत के पत्रकार सुर्खियों में है, बार-बार किसी न किसी मामले काे लेकर इस न्‍यूज चैनल पत्रकार पर पुलिस का शिकंजा कस रहा है। रिपब्लिक TV के मालिक और पत्रकार अर्नब गोस्वामी के बाद अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने रिपल्बिक TV के CEO विकास खानचंदानी को गिरफ्तार किया है।

क्‍यों अरेस्‍ट हुए रिपल्बिक TV के CEO :

दरअसल, मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित टेलीविजन रेटिंग पॉइंट (TRP) हेराफेरी मामले में रिपल्बिक टीवी के सीईओ विकास खानचंदानी को रविवार सुबह अरेस्‍ट किया गया है। अब तक इस मामले में 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बता दें, विकास खानचंदानी की गिरफ्तारी से पहले मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच द्वारा 12 लोगों की गिरफ्तारी पहले की गई है।

गोस्वामी ने मुंबई पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप :

तो वहीं, रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी ने गिरफ्तारी को अवैध करार देते हुए मुंबई पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

जब यह मामला TRAI के तहत आता है, तो फिर मुंबई पुलिस हमारे सीईओ को कैसे गिरफ्तार कर सकती है।

अर्णब गोस्वामी

कैसे सामने आया फर्जी टीआरपी घोटाला :

उल्लेखनीय है कि, टेलीविजन रेटिंग पॉइंट (TRP) घोटाले का खुलासा तब हुआ, जब पिछले महीने ब्रॉडकास्ट ऑडिंयस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने हंसा रिसर्च ग्रुप के जरिये शिकायत दर्ज करवाई थी और शिकायत दर्ज कराने वक्‍त ये आरोप भी लगाया था कि, कुछ टीवी चैनल टीआरपी के आंकड़ों में हेरफेर या कहे छेड़छाड़ कर रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि, व्यूअरशिप डेटा (कितने दर्शक कौन सा चैनल देख रहे हैं और कितने समय तक देख रहे हैं) हासिल करने के लिए मापक यंत्र लगाने की जिम्मेदारी हंसा को दी गई थी।

गौरतलब है कि, इससे पहले वरिष्ठ पत्रकार और चैनल के प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने एक पुराने केस में गिरफ्तार किया था। हालांकि, बाद में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com