एंटीलिया मामला : मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह का हुआ ट्रांसफर

एंटीलिया मामले की जाँच के दौरान सचिन वझे को पहले ही निलंबित कर दिया गया था। वहीं, अब इस मामले में मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया है।
मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह का हुआ ट्रांसफर
मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह का हुआ ट्रांसफरSocial Media

एंटीलिया मामला। मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' के बाहर मिली स्कॉर्पियो के मामले की गुत्थी सुलझने का नाम ही नहीं ले रही है, जबकि एक एक करके परत दर परत खुलती ही जा रही हैं। वहीं, अब इस मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को अहम सबूत मिले हैं। इस अहम सबूत के तहत जांच एजेंसी ने उस मर्सिडीज कार को ढूंढ निकाला है, जिसे कथित तौर पर मुंबई पुलिस से निलंबित सचिन वझे चला रहे थे। इस मामले की जाँच के दौरान सचिन वझे को पहले ही निलंबित कर दिया गया था। वहीं, अब इस मामले में मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया है।

कमिश्नर परमबीर सिंह का हुआ ट्रांसफर :

दरअसल, आज मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया है। वह अब से DG होमगार्ड की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें, उनके स्थान पर मुंबई पुलिस के नए कमिश्नर हेमंत नगराले को नियुक्त किया गया है। हेमंत नगराले नगराले ने आज से ही यह पदभार संभाल लिया है। बताते चलें, कमिश्नर परमबीर सिंह के ट्रांसफर की जानकारी होम मिनिस्टर अनिल देशमुख ने दी है। बता दें, यह फैसला मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध स्कार्पियों के मामले में NIA द्वारा असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के बाद लिया गया है।

दोनों मामलों को जोड़ा जा रहा :

बताते चलें, मुंबई पुलिस ने सचिन वझे के अरेस्ट होने के बाद ही उन्हें सस्पेंड कर दिया था। वहीं, अब जब परमबीर सिंह के ट्रांसफर की बात सामने आई है तो इन दोनों मामलों को जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें, सचिन वझे को पिछले साल ही मुंबई पुलिस में 16 साल के बाद स्थान मिला था। वह 16 साल के लिए पहले भी निलंबित किए जा चुके हैं और सचिन वझे को मुंबई पुलिस में वापस स्थान दिलाने में मुख्य तौर पर परमबीर सिंह का योगदान माना जाता है। जबकि, कमिश्नर परमबीर सिंह का ट्रांसफर होना बहुत बड़ी बात है। वह उस रिव्यू कमिटी का हिस्सा थे, जिसकी सिफारिश पर सचिन वझे को दोबारा सेवा में लिया गया था।

अनिल देशमुख ने ट्वीट कर दी जानकारी :

महाराष्ट्र के होम मिनिस्टर अनिल देशमुख ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। हालांकि, उन्होंने यह ट्वीट मराठी में में किया था। उन्होंने लिखा, 'सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। हेमंत नगराले मुंबई पुलिस के कमिश्नर होंगे। इसके अलावा महाराष्ट्र के डीजीपी के तौर पर रजनीश सेठ जिम्मेदारी संभालेंगे। महाराष्ट्र स्टेट सिक्योरिटी कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी संजय पांडे के पास होगी। परमबीर सिंह होम गार्ड्स विभाग में डीजी के तौर पर काम देखेंगे।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com