मुंबई: ब्रिटिश काल के कर्नाक पुल को ढहाने का काम शुरू
मुंबई: ब्रिटिश काल के कर्नाक पुल को ढहाने का काम शुरूSocial Media

मुंबई: ब्रिटिश काल के कर्नाक पुल को ढहाने का काम शुरू, मध्य रेलवे 27 घंटे तक रहेगा बाधित

आज ब्रिटिश काल के कर्नाक पुल को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह पुल काफी जर्जर हो गया है और इस पर से अब भारी वाहनों की आवाजाही किसी खतरे से कम नहीं हैं।

मुंबई, भारत। ब्रिटिश काल के कर्नाक पुल को तोड़ने की प्रक्रिया के चलते दक्षिण मुंबई में मस्जिद बंदर स्टेशन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के बीच शनिवार रात से 27 घंटे के लिए मार्ग को बंद रखा गया है। ऐसे में आज रविवार को ब्रिटिश काल के कर्नाक पुल को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह पुल काफी जर्जर हो गया है और इस पर से अब भारी वाहनों की आवाजाही किसी खतरे से कम नहीं हैं।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया:

शिवाजी सुतार (मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेलवे) ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि, "टारगेटेड समय के हिसाब से काम चल रहा है, 27 घंटे का जो मेगा ब्लॉक है उसमें 17 घंटे बाइकुला का ट्रैफिक बंद रहेगा।"

उन्होंने आगे बताया कि, "तो हमारी कोशिश रहेगी है कि, शाम 4 बजे तक मेन लाइन का ट्रैफिक बहाल की जाएगी। इसके साथ ही हार्बर लाइन्स का ट्रैफिक रात 8 बजे बहाल करने की कोशिश रहेगी और यार्ड लाइन का ट्रैफिक सोमवार 2 बजे से पहले बहाल करने की कोशिश की जाएगी।"

बता दें कि, कर्नाक पुल को तोड़ने की प्रक्रिया के चलते महत्वपूर्ण स्टेशनों पर अतिरिक्त आरक्षण/रद्दीकरण काउंटर खोले जा रहे हैं। जिसके चलते यात्रियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त एटीवीएम सुविधाकर्ताओं को सेवा में लगाया गया है। मध्य रेलवे की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि, (19 नवंबर को) रात 11 बजे से 21 नवंबर अपराह्न दो बजे तक मार्ग बंद रहेगा, जिसके कारण उपनगरीय और एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के आवागमन कार्यक्रम पर असर पड़ेगा।

यह सुनिश्चित करने के लिए कि, ब्लॉक के कारण यात्रियों को असुविधा न हो, मुंबई मंडल ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, भायखला, दादर, ठाणे, वडाला रोड और पनवेल स्टेशनों पर हेल्पडेस्क स्थापित किए हैं। ये हेल्पडेस्क आरपीएफ द्वारा सहायता प्राप्त टिकट जांच कर्मचारियों द्वारा चलाए जा रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com