महाराष्ट्र में कांग्रेस के नाना पटोले को निर्विरोध स्पीकर चुना गया
महाराष्ट्र में कांग्रेस के नाना पटोले को निर्विरोध स्पीकर चुना गयाSocial Media

महाराष्ट्र में कांग्रेस के नाना पटोले को निर्विरोध स्पीकर चुना गया

मुंबई : कांग्रेस के नाना पटोले निर्विरोध स्पीकर चुने गए, भाजपा ने किशन कठोरे की उम्मीदवारी वापस ली।

राज एक्सप्रेस। महाराष्ट्र में चुनावी सियासत के बाद कांग्रेस के नाना पटोले विधानसभा के नए स्पीकर चुने गए। भाजपा ने एक दिन पहले ही किशन कठोरे को असेंबली स्पीकर पद के लिए नामित किया था। सर्वदलीय बैठक में बीजेपी ने स्पीकर पद के लिए चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है। रविवार को महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने उनकी उम्मीदवारी वापस लिए जाने का ऐलान कर दिया। कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना की तरफ से कांग्रेस के नाना पटोले मैदान में थे लेकिन अब वे निर्विरोध असेंबली स्पीकर चुने गये।

एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा कि विधायकों की अपील और सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए भाजपा ने स्पीकर पद की दावेदारी से नाम वापस ले लिया। स्पीकर का चुनाव निर्विरोध हुआ।

पटोले, सकोली सीट से चार बार के विधायक :

नाना पटोले विदर्भ की सकोली सीट से चार बार के विधायक हैं। 2014 में उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा था और लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। दिसंबर 2017 में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ अनबन के कारण उन्होंने भाजपा छोड़कर वापस कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।

शिवसेना ने फ्लोर टेस्ट में विश्वास मत हासिल किया :

विधानसभा के विशेष सत्र में शनिवार को महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस) सरकार ने 169 वोटों से विश्वास मत (फ्लोर टेस्ट) हासिल कर लिया। कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने सदन में प्रस्ताव पेश किया। भाजपा ने इस सत्र पर सदन में आपत्ति जताई और विश्वास मत से पहले उसके 105 विधायकों ने वॉकआउट किया। जबकि वोटिंग के दौरान एआईएमआईएम, माकपा और मनसे के 4 विधायक तटस्थ रहे। सरकार के विरोध में कोई वोट नहीं पड़ा। गठबंधन में शामिल तीनों दलों के पास 154 विधायक हैं, सरकार को इससे 15 वोट ज्यादा मिले। बहुजन विकास अघाड़ी और समाजवादी पार्टी ने सरकार का समर्थन किया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com