International Women Day: PM मोदी ने दी महिलाओं को बधाई

आज पूरी दुनिया में इंटरनेशनल वुमन्स डे मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सभी अपने-अपने तरीके से महिला दिवस की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
International Women Day
International Women DaySudha Choubey - RE

राज एक्सप्रेस। आज पूरी दुनिया में इंटरनेशनल वुमन्स डे मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सभी अपने-अपने तरीके से महिला दिवस शुभकामनाएं दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए सबसे पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई दी।

उन्होंने कहा हम अपनी नारी शक्ति की भावना और उपलब्धियों को सलाम करते हैं। जैसा कि, मैंने कुछ दिन पहले कहा था कि, मैं सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर रहा हूं। सात महिलाएं अपनी जीवन से जुड़ी कहानियां साझा करेंगी और मेरे सोशल मीडिया अकाउंट से आपके साथ बातचीत करेंगी।

मोदी ने सौंपे महिलाओं को अपने सोशल मीडिया अकाउंट :

बता दें कि, कुछ देर पहले पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स 7 महिलाओं को सौंप दिए हैं, जिसके बाद इन महिलाओं ने पीएम के फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर पोस्ट शेयर करना शुरू कर दिया है। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए दी है।

बीते दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की थी कि, वह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर यानी आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट महिलाओं को सौंप देंगे। नरेंद्र मोदी आज रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति सम्मान से नवाजी गई महिलाओं से बातचीत करेंगे और अपना ट्विटर अकाउंट इन उपलब्धियों को हासिल करने वाली महिलाओं को सौंपेंगे।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट :

पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया, "अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं। हम अपनी नारी शक्ति की भावना और उपलब्धियों को सलाम करते हैं। जैसा कि मैंने कुछ दिनों पहले कहा था, मैं अब सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ रहा हूं। आज पूरे दिन 7 महिलाएं अपने जीवन के बारे में आपसे बातें साझा करेंगी और संभवत: वह मेरे सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए आपसे बातचीत भी करेंगी।"

रामनाथ कोविंद ने किया ट्वीट :

एक तरफ जहां पीएम मोदी ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट महिलाओं सौंपे, वहीं आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद महिलाओं को सम्मानित करेंगे। साथ ही उन्होंने अपने ट्विटर अकॉउंट के जरिए महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी हैं।

अमित शाह ने भी दी बधाई :

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस अवसर पर ट्वीट किया, उन्होंने लिखा है, "मैं नारी-शक्ति को नमन करता हूं जिनके पास समय है और फिर से हमारे समाज को आकार देने और पोषण करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महिलाएं हमेशा हमारे जीवन की मशाल वाहक रही हैं, उनकी निस्वार्थता और बलिदान को किसी भी भूमिका में नहीं रखा जा सकता है।"

8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस :

जब पूरी दुनिया इंटरनेशनल वुमन्स डे मना रही है, ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल आना लाजमी है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है।

आपको बता दें कि, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक मजदूर आंदोलन से शुरू हुआ है। इसकी शुरुआत साल 1908 में हुई थी, जब 15 हजार औरतों ने न्यूयॉर्क शहर में मार्च निकालकर नौकरी में कम घंटों की मांग की थी। इसके अलावा उनकी मांग थी कि, उन्हें बेहतर वेतन दिया जाए और मतदान करने का अधिकार भी दिया जाए। इसके बाद से ही 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com