केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया-कब होगा पुष्कर धामी का शपथ ग्रहण

उत्तराखंड के नए CM पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण कब होगा। इस बारे में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने जानकारी दी और कही ये बात...
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया-कब होगा पुष्कर धामी का शपथ ग्रहण
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया-कब होगा पुष्कर धामी का शपथ ग्रहणPriyanka Sahu -RE

उत्तराखंड, भारत। उत्तराखंड में संवैधानिक संकट के चलते तीरथ सिंह रावत के CM पद से हटने के बाद सियासी हलचल तेज थी। इस बीच आज दिल्‍ली से केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर उत्तराखंड के देहरादून पहुंचे थे, यहां आज भाजपा विधायक दल की मीटिंग में राज्‍य के CM के नाम पर मुहर लगने के बाद अब नरेंद्र सिंह तोमर का बयान आया है।

कल होगा शपथ ग्रहण :

इस दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया उत्तराखंड के नए CM पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण कब होगा। उन्‍होंने कहा कि, ''विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल के नेता पद के लिए चुना गया। भाजपा विधायक दल के इस प्रस्ताव को लेकर राज्यपाल के पास गए और उनसे आग्रह किया कि, वो हमारे नए नेता को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें। कल शपथ ग्रहण होगा।''

2022 में भाजपा पहले की तरह बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाएगी। भाजपा ने सर्वसम्मति से एक नए नौजवान नेता को मुख्यमंत्री के रूप में चुना है, मुझे आशा है कि पुष्कर धामी जी के नेतृत्व में भाजपा यशस्वी होगी और उत्तराखंड का विकास नए आयाम को छुएगा।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर

राज्यपाल से पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात :

तो वहीं, भाजपा विधायक दल की मीटिंग में पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल के नेता बनाए जाने के बाद वे देहरादून में राजभवन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिलने पहुंचे और यहां उन्‍होंने राज्यपाल से मुलाकात की।

इधर उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी के नाम की घोषणा होने के बाद से खटीमा में उनके घर के बाहर लोगों ने जश्न मनाया। पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने कहा- वो अपनी जिम्मेदारी से ऊपर उठकर काम करेंगे। उनका जन्म बहुत सामान्य परिवार में हुआ और क्षेत्र की समस्याओं को उन्होंने नजदीक से देखा है। जितना समय है, उसमें वो अपने प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com