#आज_भारत_बंद_है: कृषि बिल के खिलाफ किसानों का देशव्यापी हड़ताल का आह्वान

#आज_भारत_बंद_है: कृषि बिल के विरोध में किसानों का हल्‍ला बोल तेज होता जा रहा है और आज 25 सितंबर किसानों ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
#आज_भारत_बंद_है: कृषि बिल के खिलाफ किसानों का देशव्यापी हड़ताल का आह्वान
#आज_भारत_बंद_है: कृषि बिल के खिलाफ किसानों का देशव्यापी हड़ताल का आह्वानTwitter

#आज_भारत_बंद_है : हाल ही में केंद्र सरकार ने संसद के मानसून सत्र के दौरान किसानों के हित के लिए कृषि से जुड़े बिल पेश किया था, संसद के दोनों सदनों में पारित कृषि बिलों के खिलाफ विरोध हो रहा है, इसके विरोध में किसानों का आंदोलन तेज हो गया हैै, कृषि बिल के खिलाफ किसानों का हल्‍ला बोल इतना तेज हो चला कि, आज 25 सितंबर को किसानों ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

किसानों का विरोध उग्र होने की संभावना :

इस दौरान कृषि बिलों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन आज शुक्रवार को और उग्र होने की संभावना है। हरियाणा और पंजाब में बिल का सर्वाधिक विरोध किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य कई राज्यों में भी किसान संगठनों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन मिल रहा है। कई नेता इस बिल के विरोध में सड़कों पर उतरे हैं।

तेजस्वी यादव ने किया किसानों के विरोध का समर्थन :

वहीं, बिहार के पटना में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने ट्रैक्टर चलाकर कृषि बिल के खिलाफ किसानों के विरोध का समर्थन किया और #FarmBills के विरोध में भाग लिया। साथ ही कृषि बिल का विरोध में तेजस्वी यादव ने कहा-

सरकार ने हमारे 'अन्नदाता' को 'निधि दाता' के माध्यम से कठपुतली बना दिया है। #FarmBills किसान विरोधी हैं और इसलिए वो इसका विरोध कर रहे हैं, सरकार ने कहा था कि वे 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करेंगे, लेकिन ये बिल उन्हें गरीब बना देंगा। बिल के माध्यम से कृषि क्षेत्र का कॉर्पोरेटकरण किया गया है।

तेजस्वी यादव

इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने भैंस की सवारी करके कृषि बिल का विरोध किया। वहीं, कृषि बिल के खिलाफ विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में तेज प्रताप यादव भी सड़क पर उतरे और ट्रैक्टर के हुड के ऊपर बैठकर अपना विरोध दर्ज कराया।

कई ट्रेनें अगले 2 दिनों के लिए रद्द :

भारत बंद का सबसे ज्यादा असर पंजाब, हरियाणा और वेस्ट यूपी में देखने को मिल सकता हैैै क्‍योंकि यहां किसान सड़कों पर चक्का जाम और रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। इसे के मद्देेनजर पंजाब-हरियाणा से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें अगले दो दिनों के लिए रद्द कर दी गई हैं।

इस दौरान ज्यादातर किसानों ने अपने-अपने इलाकों में रहते हुए प्रदर्शन का ऐलान किया है और राजधानी दिल्ली में न जाने का फैसला किया है, फिर भी दिल्ली पुलिस शुक्रवार को अलर्ट पर रहेगी। इस मद्देनजर पुलिस ने हरियाणा बॉर्डर सील करने की तैयारी कर ली है। हालांकि, गुरुवार को दिल्ली-हरियाणा मार्ग पर यातायात सामान्य था। किसान समूहों ने आह्वान किया है कि वे कल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चक्का जाम करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com