पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की भूख हड़ताल खत्म

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने के बाद ही अपनी भूख हड़ताल खत्म की।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की भूख हड़ताल खत्म
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की भूख हड़ताल खत्मPriyanka Sahu -RE

पंजाब, भारत। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हिंसा का मामला काफी तूल पकड़ा हुआ था। इस बीच नेताओं का किसानों के परिवार वालों से मुलाकात का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बीते दिन शुक्रवार को कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के परिवार वालों से मुलाकात की थी और इसके बाद से वे मौन व्रत और भूख हड़ताल पर बैठे थे।

नवजोत सिंह सिद्धू की भूख हड़ताल खत्‍म :

दरअसल, आज शनिवार को नामजद मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू पुलिस लाइन में अपराध शाखा की टीम के सामने पेश हुआ और आशीष मिश्रा से पूछताछ शुरू हो चुकी है। इस बीच गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने के बाद ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी भूख हड़ताल खत्म की है और इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा- हमेशा सत्य की जीत होती है। राष्ट्र चलाने के लिए न्याय से बड़ा कोई साधन नहीं है। न्याय है तो सुशासन है, न्याय नहीं है तो कुशासन है। सत्य की इस लड़ाई में किसान भाईयों की जीत हुई है।

तो वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मौन व्रत सेे पहले कहा था कि, ''जब तक अजय मिश्रा के बेटे आशीष के ऊपर कार्रवाई नहीं होती, जांच में शामिल नहीं होते। वे यहां भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस बयान के बाद मैं मौन हूं और किसी से कोई बात नहीं करेंगे।'' इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू ने लवप्रीत सिंह के परिजनों के साथ मुलाकात के बाद अपने ट्वीट में लिखा- न्याय में देरी, अन्याय के बराबर है। केंद्रीय मंत्री के बेटे द्वारा नृशंस हत्याओं के शिकार लवप्रीत के परिवार के साथ।

बता दें कि, कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू लखीमपुर हिंसा में मारे गए लवप्रीत और पत्रकार रमन कश्यप के परिजनों से मुलाकात के बाद ही रमन कश्यप के घर पर वे धरने पर बैठ गए और मौन व्रत धारण कर रखा था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com