पंजाब कांग्रेस चीफ की कमान संभाल नवजोत सिद्धू ने दिया जबरदस्‍त भाषण

पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष का पदभार संभालते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा- कांग्रेस आज एकजुट है। हमें पंजाब के मसले हल करने हैं।
पंजाब कांग्रेस चीफ की कमान संभाल नवजोत सिद्धू ने दिया जबरदस्‍त भाषण
पंजाब कांग्रेस चीफ की कमान संभाल नवजोत सिद्धू ने दिया जबरदस्‍त भाषणTwitter

पंजाब, भारत। पंजाब कांग्रेस पार्टी में पिछले लगभग ढाई माह से चली आ रही तनातनी अब खत्म हो गई है और पंजाब के नए कांग्रेस अध्यक्ष बने नवजोत सिंह सिद्धू ने आज शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचकर पंजाब कांग्रेस भवन में अध्यक्ष का पदभार भी संभाल लिया है। नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी के कार्यक्रम में सूबे के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद रहे, इस दौरान उन्‍होंने नवजोत सिंह सिद्धू सीख दी। तो वहीं, प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने स्टाइल में जोरदार भाषण दिया है।

आज पूरे पंजाब के कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधान बन गए :

पंजाब के नए कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा- आज पूरे पंजाब के कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधान बन गए हैं। मैं किसानों से मिलना चाहता हूं। कांग्रेस आज एकजुट है। हमें पंजाब के मसले हल करने हैं। ये जो यह परधानी है, आज पंजाब के जो मसले हैं उनको हल करने की उम्मीदों की परधानी है। मैं सभी को साथ लेकर चलूंगा। मेरी चमड़ी मोटी है मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। पंजाब के लोगों के कल्याण में ही मैं अपना कल्याण समझता हूं। 

पंजाब की सियासत में हम दोनों एक साथ चलेंगे :

तो वहीं, मंच पर CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने भाषण में कहा- पंजाब की सियासत में हम दोनों एक साथ चलेंगे। आप देखिएगा अगले चुनाव में कोई नहीं रहेगा। जब आपका जन्म हुआ तो मेरा कमीशन हुआ था। इन सब बातों से कैप्टन ने ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि, सिदधू जब पैदा हुए तब से उनके परिवार को वो जानते हैं। सारा बॉर्डर पाकिस्तान से सटा है और हमें बहुत सावधान रहने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी एक जमात है जो देश की आजादी के लिए लड़ती रही है। अब हमें अपना फर्ज और अपनी डयूटी निभानी है।

CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आगे मनमुटाव की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा यह भी कहा कि, ''सोनिया गांधी ने मुझसे कहा कि नवजोत पंजाब के अध्यक्ष होंगे तो मैंने कह दिया था कि आपका जो भी फैसला होगा वो हमें मंजूर होगा। ''

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com