एनआईए ने ईमेल पर मुंबई पुलिस को अलर्ट करते हुए कहा, सरफराज मेनन मुंबई पहुंचा
मुंबई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने मुंबई पुलिस को ईमेल पर अलर्ट रहने की जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई में एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। एनआईए ने ईमेल से जानकारी देते हुए खतरनाक शब्दों की बात करते हुए मुंबई पुलिस को अलर्ट रहने को कहा। मेल से जानकारी मिलते ही जांच एजेंसी अलर्ट हो गई। एनआईए ने ईमेल में एक संदिग्ध व्यक्ति का नाम सरफराज मेमन बताते हुए कहा है की संदिग्ध व्यक्ति मुंबई पहुंचे है।
मुंबई पुलिस ने इंदौर पुलिस को किया अलर्ट
एनआईए ने ईमेल में जिक्र करते कहा कि यह शख्स इंदौर का होना बताया है और इसने चीन, पाकिस्तान और हांगकांग में ट्रेनिंग ली है। वहीं इस बात का जिक्र करते हुए बताया कि यह देश के लिया खतरनाक है, एनआईए ने उसकी मुंबई पुलिस को ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, आधार कार्ड और एलसी कॉपी भी ईमेल के माध्यम से भेजा है। मुंबई पुलिस ने इंदौर पुलिस को इस बात की जानकारी देते अलर्ट रहने को कहा है।
बीते दिनों मिला था मेल
एनआईए को बीते 3 फरवरी को अज्ञात व्यक्ति का ईमेल मिला, और जिसमे तालिबान का सदस्य होने का दावा किया था, मुंबई में आतंकी हमले को अंजाम देने की धमकी दी गई थी। एनआईए ने मुंबई पुलिस के साथ मामले की संयुक्त जांच शुरू की। NIA ने मुंबई पुलिस को इसकी खबर दी जिसके बाद महाराष्ट्र के कई शहरों को अलर्ट पर रखा गया था।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।