केरल, भारत। पूरे भारत में कोरोना का प्रकोप अब भी बढ़ रहा है। देश में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 3 करोड़ से भी ऊपर पहुंच चुका है। हालांकि, इतने ही लोग कोरोना की जंग जीत कर अपने घर भी लौटे हैं। वहीं, देश में जारी वैक्सीनेशन के बीच भी कोरोना से बचने के सबसे अच्छा उपाय सावधानी से घर में रहना ही है। हालांकि, अब लगभग सभी राज्य पूरी तरह अनलॉक है। ऐसे में कुछ राज्यों में कोरोना का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इस तरह के राज्यों में केरल भी शामिल है। इसलिए केरल सरकार ने राज्य में नाईट कर्फ्यू की घोषणा की है।
केरल में लागू हुआ नाइट कर्फ्यू :
दरअसल, कोरोना से सावधानी रखने के लिए देश भर में लगातार 2 महीने से भी ज्यादा समय तक लॉकडाउन रहा परंतु आर्थिक नुकसान को देखते हुए सरकार ने देश को अनलॉक कर दिया था। इसके बाद कई राज्य की सरकारों ने अपने लेवल पर दोबारा लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू का रास्ता चुनती नजर आई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने भी राज्यों को अनलॉक कर दिया था, लेकिन इसी बीच जिन राज्यों में कोरोना का आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ा रहा है उनमें शामिल केरल की सरकार ने पूरे राज्य में नाइफ कर्फ्यू लागू कर दिया है। जो कि, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।
मुख्यमंत्री विजयन ने किए आदेश जारी :
बताते चलें, केरल में नाइट कर्फ्यू का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को नए देश जारी किए। उन्होंने आदेश जारी करते हुए बताया, 'राज्य में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच बिना वजह घर से बाहर निकलने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। ये आदेश सोमवार से लागू हो जाएगा। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए पूरे राज्य में टेस्टिंग तेज करने के लिए आदेश जारी किया गया है। शनिवार को भी 1,67,497 लोगों के सैंपल की जांच की गई है, जिसमें से 31,265 लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही 153 कोरोना मरीजों की डेथ हो गई है।'
केंद्र सरकार ने पहले ही जताई थी चिंता :
बताते चलें, वर्तमान समय में पूरे देश में दो ही राज्य ऐसे है, जहां कोरोना का आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है और वह केरल और महाराष्ट्र है। इस मामले में केंद्र सरकार ने पहले ही दोनों राज्यों को लेकर चिंता जताई थी। इतना ही नहीं केंद्र सरकार ने दोनों राज्यों के CM को इस बारे में पत्र लिखकर नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार करने के लिए कहा था।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।