भारतीय इतिहास में पहली महिला वित्त मंत्री बनी निर्मला सीतारमण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस बार की कैबिनेट में वित्त विभाग का अतिरिक्त कार्यभार एक महिला को सौंपा है और उनका नाम है निर्मला सीतारमण, तो आइये जानते है, इसके बारे में जानते है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणImages : dnaindia

राज एक्सप्रेस। जी हां यह कथन सत्य है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस बार की कैबिनेट में वित्त विभाग का अतिरिक्त कार्यभार एक महिला को सौंपा है और उनका नाम है निर्मला सीतारमण। वैसे अभी तक देखा जाए तो वित्त मंत्री पद के लिए पुरुषों को ही चुना गया था, लेकिन भारतीय इतिहास में ऐसा पहली बार है कि, किसी महिला को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई हो।

वित्त मंत्री बनी निर्मला सीतारमण ने लोकसभा सदन में बड़े सूफ़ियानी अंदाज में अपना पहला बजट पेश किया, जिसका नाम PM मोदी ने बही-खाता रखा है। उन्होंने कवि मंजूर हासमी जो बदायू उत्तर प्रदेश के रहने वाले है उनके दोहे से शूरुआत की, कुछ इन लब्जो में ‘’यकीन हो तो कोई रास्ता निकलता है, हवा की ओर भी लेकर चिराग जलता है।‘’ कुछ ऐसे ही वर्ष 2019 के बजट की शूरूआत हुई है।

तो यहां हम आपको यह भी बता देते है कि, भारतीय इतिहास में पहली महिला वित्त मंत्री बनी निर्मला सीतारमण ने भारत में बजट की एक पुरानी परंपरा जो 159 सालों से चली आ रही हैं, उसमें भी बदलाव किया हैं, दरअसल उन्‍होंने वर्ष 2019 मे लाएं गए बजट के दस्तावेजों को एक चमड़े की अटैची में लाने की वजाये, इस बार Budget 2019 के दस्तावेज अशोक स्तंभ चिन्ह बने हुए एक लाल कपड़े में लेकर आई हैं।

तो आइये आज हम भारतीय इतिहास में पहली महिला वित्त मंत्री बनी निर्मला सीतारमण जी के बारे में कुछ खास जानकारियों पर भी नजर डाल लेते हैं :-

निर्मला सीतारमण का जन्म :

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का जन्म 18 अगस्त 1959 को तमिलनाडु के मदुरै में ब्राह्मण परिवार में हुआ, उनके पिता का नाम श्री नारायण सीतारमण और माता का नाम सावित्री देवी है।

शिक्षा :

अगर हम निर्मला सीतारमण जी की शिक्षा के बारे में बात करें तो उन्‍होंने अपनी पढ़ाई इन कॉलोजों से की है, जो इस प्रकार हैं-

  • निर्मला सीतारमण ने बीए की डिग्री सीतालक्ष्मी कॉलेज से पूरी की।

  • एम ए इकोनॉमिक्स की डिग्री जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पूरी की।

  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से ही एम॰फ़िल॰ की डीग्री भी प्राप्त की।

राजनीतिक करियर :

वर्ष 2006 में पहली बार निर्मला सीतारमण भारतीय जनता पार्टी (BJP) में जुड़ी। जुड़ने के बाद से ही दिन प्रति-दिन तरक्की शुरू हो गई। उसी समय नितिन गडकरी पार्टी अध्यक्ष हुए। उस वक़्त पार्टी में छः प्रवक्ताओं के होने के बावजूद इन्हें भी प्रवक्ता सूची में शामिल किया गया। इसके बाद इन्होंने पार्टी प्रवक्ता के रूप में दिल्ली में खूब नाम कमाया।

एक कुशल प्रवक्ता के रूप में वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में निर्मला सीतारमण रीढ की हड्डी साबित हुई। इसी समय विशेष रूप से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में प्रचार किया। इस चुनाव में भाजपा ने अपार सफलता प्राप्त हुआ। वर्ष 2016 में ‘’मिनिस्टर ऑफ स्टेट’’, मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड स्टेट, जैसे पदों से नवाजा गया। वर्ष 2014 में ही इनको रक्षा मंत्री भी बनाया गया और यह इनके राजनीतिक कैरियर की बहुत बड़ी उपलब्धि थी, यह भारत की दूसरी रक्षा मंत्री थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com