सिलीगुड़ी में कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी नितिन गडकरी की तबीयत
सिलीगुड़ी में कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी नितिन गडकरी की तबीयतSocial Media

सिलीगुड़ी में कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी नितिन गडकरी की तबीयत, जानिए कैसी है अब तबियत

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, नितिन गडकरी की सिलीगुड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान तबीयत खराब हो गई।

सिलीगुड़ी, भारत। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, नितिन गडकरी की सिलीगुड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान तबीयत खराब हो गई। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक नीरज जिम्पा ने यह जानकारी दी है।

बताया जा रहा है कि, मंच के पास एक कमरे में चाय पीते समय अचानक उन्हें बेचैनी की शिकायत हुई। इसके बाद उनका BP लो गया है, ओटिया अस्पताल के जाने माने डॉक्टर पीबी भुटिया (PB Bhutia) के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम नितिन गडकरी का इलाज कर रही है। खबरों के अनुसार, नितिन गडकरी को बीजेपी सांसद राजू बिस्ता के आवास पर ले जाया गया है।

सिलीगुड़ी के माटीगारा में भाजपा सांसद राजू बिस्टा के आवास पर तीन डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि, वह थोड़ा बेहतर महसूस कर रहे हैं, उन्हे दिल्ली ले जाया जा सकता है।

नीरज जिम्पा ने जानकारी देते हुए कही यह बात:

BJP के विधायक नीरज जिम्पा ने यह जानकारी दी। नीरज जिम्पा ने जानकारी देते हुए कहा कि, "गडकरी की तबीयत बाद में ठीक हो गई और वह अपनी कार में सवार होकर रवाना हो गए। जिम्पा ने कहा, कार्यक्रम खत्म होने के बाद गडकरी जी ने बेचैनी की शिकायत की थी। डॉक्टरों ने मंच के पीछे ले जाकर उनकी स्वास्थ्य जांच की। बाद में वह अपनी कार में सवार होकर रवाना हो गए।"

पहले भी हो चुकी है तबियत खराब:

यह पहली बार नहीं है, जब इस तरह से कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ी हो, इससे पहले दिसंबर 2018 में महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत खराब हो गई थी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी यहां स्टेज पर ही बेहोश हो गए थे।

सिलीगुड़ी में कार्यक्रम के दौरान बिगड़ी नितिन गडकरी की तबीयत
रिलीज से पहले अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' ने मचाया धमाल, एडवांस बुकिंग में कमा लिए इतने करोड़

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co