गाली-गलौज करने वाली महिला का वीडियो वायरल, महिला हुई गिरफतार
गाली-गलौज करने वाली महिला का वीडियो वायरल, महिला हुई गिरफतार Social Media

Noida : गार्ड के साथ गाली-गलौज करने वाली महिला का वीडियो वायरल, महिला हुई गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर-126 में जेपी सोसाइटी से भी एक गार्ड के साथ गाली-गलौज करने वाली महिला का एक वीडियो सामने आया है। हालांकि, इस महिला को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

नोएडा, भारत। आज देश में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, पुरुषों की बराबरी कर रही है। चाहें वो चाँद पर जाने की बात हो या किसी ऊंचे पर पर पदस्थ होने की बात हो, लेकिन बड़े ही दुःख की बात है कि, महिलाएं अब गालीगलौच के मामले में भी पुरुषों की बराबरी करती नज़र आ रही हैं। आये दिन महिलाओं के गालीगलोच करने के किस्से सामने आना अब एक आम सी बात हो गई है। वहीं, अब नोएडा के सेक्टर-126 में जेपी सोसाइटी से भी एक गार्ड के साथ गाली गलौज करने वाली महिला का एक वीडियो सामने आया है। हालांकि, इस महिला को अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

गार्ड के साथ गाली-गलौज करने वाली महिला गिरफ्तार :

दरअसल, नोएडा के सेक्टर-126 में जेपी सोसाइटी में रहने वाली एक महिला का सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड के साथ गाली-गलौज करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस गार्ड की गलती सिर्फ इतनी थी कि, इस गार्ड ने गेट खोलने में देरी की थी। जबकि यह कोई बहुत बड़ी गलती नहीं है और बस इतनी सी बात पर इस महिला ने न केवल डेढ़ मिनट में गार्ड को 9 बार गाली दी, बल्कि कॉलर पकड़कर कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गई। इस महिला का नाम भव्या राय बताय जा रहा है। फिलहाल इस वीडियो के सामने आने के बाद कोर्ट ने भव्या को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है।

क्या है मामला ?

खबरों के अनुसार, भव्या राय का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह जेपी सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड को गालियां देती हुई दिखाई दे रहीं है। साथ ही उसका कॉलर पकड़कर घसीटती हुई नजर आ रही हैं। गार्ड उन्हें छोड़ने के लिए मिन्नतें कर रहा है, लेकिन भव्या लगातार गन्दी गन्दी गालिया देती ही चली जा रहीं है। जब ये वीडियो प्रकाश में आया तब पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर रविवार सुबह महिला को गिरफ्तार कर लिया। है। भव्या राय पेशे से वकील बताई जा रहीं हैं। इस घटना के दौरान उनके नशे में होने की बात भी सामने आई है।

अपनी ही गाड़ी में जेल गई महिला :

जब पुलिस भव्या को गिरफ्तर करने पहुंची तो, हैरान करने वाली बात यह हुई कि, वह पुलिस के साथ भी अपनी ही गाड़ी में खुद गाड़ी ड्राइव करके गई। इस मामले के दौरान गार्ड ऐसा कहता नज़र आया कि, 'बहुत हो गया बेइज्जती सहते-सहते। हम भी परिवार वाले हैं। अब मुझे नौकरी नहीं करना है। हम सोसाइटी में अपनी पूरी जिम्मेदारी से काम करते हैं। सभी महिलाओं को अपनी बहन, मां समझते हैं, लेकिन पढ़ी-लिखी होने के बावजूद महिला में कोई तमीज नहीं है। महिला पहले भी बदतमीजी कर चुकी है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com